
AligarhLeaks…, शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल द्वारा प्रायोजित व बिग एफएम की प्रस्तुति बिग पैंटिंग कम्पटीशन का शुभारम्भ शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल प्रधानाचार्य एल.के.पीटर, हैड मिस्ट्रेस तब्बसुम अशरफ, प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र यादव, बिग एफएम स्टेशन हैड योगेंद्र शर्मा, विख्यात आरजे अभिनव पाठक “ अलीगढ़ की आवाज़ ”, वैभव शर्मा, कपिल शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को जल संरक्षण के महत्व का संदेश देने के लिए “ पानी बचाओ-लाईफ बनाओ ” थीम पर अपने विचारों को पैंटिंग के माध्यम से प्रस्तुत करने का मौका प्रदान किया गया। शहर के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों से आये 500 से अधिक बच्चों ने रंग-बिरंगी पैंटिंग से सभी को पानी बचाने की ओर प्रेरित किया। मुख्य अतिथि “ अलीगढ़ की आवाज़ ” के नाम से विख्यात आरजे अभिनव पाठक ने जल का जीवन में महत्व को कार्यक्रम में संचालन के माध्यम से इस कदर प्रस्तुत किया कि सभी ने माना कि “ जल है तो कल है ”। शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल प्रधानाचार्य एल.के.पीटर ने कहा कि “ लगातर बढ़ रहे जल के दोहन के कारण जल स्तर घटता जा रहा है। अगर समय से जल बचाने का दृढ़ संकल्प न लिया गया, तो न रहेगा जल और न रहेगा जीवन। ” मदर टैरेसा वीमेंस कॉलेज की प्रोफेसर अनंता शांडिल्य व शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल की आर्ट शिक्षिका डॉ बरखा राघव ने कम्पटीशन में निर्णायक की भूमिका निभाते हुऐ विशाका चौधरी को प्रथम, शीतल वार्ष्णेय द्वितीय, अर्शीन व साँझ को तृतीय घोषित किया। कम्पटीशन में विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व प्रतीक चिन्ह व अन्य सभी को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये। इस दौरान शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल के शारिक जैदी, सुबोध उपाध्याय, नगेंद्र सिंह, अलीम जाफरी, कल्पना राजपूत, राहुल चौहान, सल्तनत मिर्जा, शिवानी भारद्वाज, तिविशा बंसल, नीतू राघव, दीपक राजपूत, चमन शर्मा ने बच्चों को जल संरक्षण के महत्व, साधन व तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।
Leave a comment