आगरालीक्स…(20 January 2022 Agra News) आगरा महानगर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विवेक अग्रवाल, महासचिव और कोषाध्यक्ष इन्हें चुना गया…
आगरा महानगर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष तीनों के पदों का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद उनका 5 साल बाद चुनाव हुआ. इसमें अध्यक्ष पद पर विवेक अग्रवाल, महासचिव शैलेंद्र वर्मन और कोषाध्यक्ष संजीवन मिश्रा को नियुक्त किया गया है. इसी के साथ संस्था का नवीनीकृत भी हुआ है. बैठक में ट्रांसपोर्ट के सदस्य पीएस मिश्रा, विनोद जैन, राजेश तिवारी, संजय यादव, डीएस तिवारी, रवि शर्मा, महिन्द्र सिंह, आशीष गुप्ता, कांशीराम आदि लोग मौजूद रहे.