आगरालीक्स ..आगरा में लॉकडाउन में स्कूल बंद होने पर एक टीचर ने श्रीखंड का कारोबार शुरू किया, Gujju’s Of Agra श्रीखंड आगरा की ब्रांड बन चुका है। पढ़ें पूरी स्टोरी।
आगरा के एक स्कूल में टीचर अपर्णा भट्ट ने लॉक डाउन में स्कूल से लेकर बाजार और मिठाई की दुकान बंद होने पर कुछ अलग करने की ठान ली, कई दिनों तक विचार मंथन किया, लोगों को क्या चाहिए, इस तरह के सवालों के जवाब तलाशने पर एक आइडिया क्लिक कर गया।

श्रीखंड बनाने का आया आइडिया
अपर्णा भट्ट गुजराती परिवार से हैं, हर साल गुजराती हटकेश्वर जयंती मनाते हैं। हटकेश्वर जयंती पर श्रीखंड बनाया जाता है, यह स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। ऐसे में अपर्णा भट्ट ने Gujju’s Of Agra ब्रांड के नाम से श्रीखंड बनाना शुरू किया।
सात फ्लेवर, चार दिन तक कर सकते हैं इस्तेमाल
Gujju’s Of Agra श्रीखंड की संचालिका अपर्णा भट्ट बताती हैं कि दही से श्रीखंड तैयार किया जाता है, दही को एक कपडे में बांधकर छह घंटे तक लटका कर रखते हैं, इससे दही का पानी निकल जाता है। इसके बाद दही में चीनी और जिस फ्लेवर का श्रीखंड तैयार करना है उसे मिलाते हैं, चीनी और फ्लेवर के रेशियो से श्रीखंड स्वादिष्ट बनता है। श्रीखंड तैयार करने के बाद उसे चार दिन तक फ्रीज में रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
कुल्हड में स्वादिष्ट श्रीखंड, दूसरे को भी दिया काम
श्रीखंड को कुल्हड में पैक कर सप्लाई किया जा रहा है, कुल्हड से स्वाद अच्छा हो जाता है। इससे कुल्हड बनाने वाले को भी काम मिल गया। श्रीखंड के खाली कुल्हड को लोग दही जमाने और चाय पीने में भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
होम डिलीवरी, 25 रुपये का एक कुल्हड
Gujju’s Of Agra श्रीखंड को लोगों के घर तक पहुंचाने के लिए होम डिलीवरी की जा रही है, एक कुल्हड यानी 70 ग्राम 25 रुपये का है। 250 ग्राम का कुल्हड 70 रुपये, 500 ग्राम 130 रुपये और एक किलो 250 रुपये का है।
इन फ्लेवर में उपलब्ध

केसर इलाइची
पिस्ता बादाम
रोज
पान
पाइन एपल
चॉकलेट
मैंगो

श्रीखंड का आर्डर देने के लिए कॉल कर सकते हैं 094564 60639
आपने भी अपनी कोई ब्रांड बनाई है, https://agraleaks.com/ के Vocal for local कॉलम के लिए हमें मेल कर सकते हैं- agraleaks@gmail.com
वाटस एप कर सकते हैं —6398261625