नईदिल्लीलीक्स..लोकसभा की 102 सीटों पर मतदान जारी। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग। यूपी में शांति से मतदान..
पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाएं
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए मतदान चल रहा है। इस दौरान पश्चिम बंगाल में छुटपुट हिंसा के बीच सबसे ज्यादा अब तक 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट डाले जा चुके हैं। अरुणाचल, सिक्कम सहित 21 राज्यों की सीटों पर चल रहा है मतदान
यूपी की आठ सीटों पर मतदान, गर्मी का भी असर
यूपी की आठ सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गए। मतदान शाम छह बजे तक होगा। इनमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, नगीना (अजा), मुरादाबाद और पीलीभीत लोकसभा सीट हैं।
पिछले लोकसभा चुनाव में पहले चरण की आठ सीटों में से चार भाजपा, तीन बसपा और एक सपा ने जीती थी।