मथुरालीक्स… मथुरा में विधानसभा सीटों के मतदान में सुबह के पहले दो घंटे में छाता विधानसभा सीट के मतदाता सबसे आगे और मथुरा सीट के सबसे कम रहे।
मौसम ठीक होने पर बढ़ा मतदान प्रतिशत
मथुरा की विधानसभा सीटों पर सुबह घने कोहरे और मौसम की खऱाबी के कारण मतदान का प्रतिशत धीमा रहा लेकिन बाद में उसमें तेजी आना शुरू हो गया। सुबह नौ बजे तक सबसे ज्यादा मतदान छाता विधानसभा सीट पर 9.25 प्रतिशत हुआ। सबसे कम मतदान सुबह नौ बजे तक मथुरा विधानसभा सीट 6.25 प्रतिशत हुआ।