वृंदावनलीक्स …Vrindavan News: फर्जी इंस्पेक्टर एक साल से घूम रहा था, वर्दी पहनकर फ्लैट से निकला, पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से पुलिस की वर्दी, स्टार और मोनोग्राम बरामद किए हैं। ( Vrindavan News: Police arrest Fake 37 year old Sub Inspector )
वृंदावन में पिछले एक साल से अलीगढ़ के खैर का रहने वाला 37 साल का सचिन शर्मा इंस्पेक्टर बनकर रह रहा था वह ओमेक्स के फुल मून ए टावर में फ्लैट में रह रहा था। इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब झाड़ता था इससे लोगों को शक हुआ, इस्पेक्टर होने के बाद भी वह कहीं डयूटी पर दिखाई नहीं देता था, लोगों ने उसका इंस्पेक्टर की वर्दी पहने हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
फ्लैट से निकलते ही दबोचा
वृंदावन पुलिस फर्जी इंस्पेक्टर की तलाश में जुटी हुई थी, सोमवार को सचिन शर्मा इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर अपने वृंदावन से निकला। पुलिस ने उसे रुक्मिणी विहार गोल चक्कर के पास से पकड़ लिया, इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि सचिन वर्दी पहनकर रहता था, उसके पास से वर्दी, स्टार सहित अन्य सामान मिला है।