वृंदावनलीक्स…श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन का समय बदलेगा, ग्रीष्मकालीन दर्शन की व्यवस्था लागू की जाएगी, जानें। ( Vrindavan News : Thakur Shree Banke Bihari Darsan timing in summer @ 7.45 AM from 16th March 2025# Vrindavan)
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर वृंदावन में अभी सुबह 8.45 बजे पट खेलते हैं और दोपहर एक बजे तक श्रद्धालुओं को ठाकुर बांकेबिहारी जी दर्शन देते हैं। वहीं, शाम को 4.30 बजे पट खुलते हैं और 8.30 बजे शयनभोग आरती के बाद पट बंद हो जाते हैं।
16 मार्च से ग्रीष्मकालीन दर्शन व्यवस्था होगी लागू
16 मार्च से ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए ग्रीष्मकालीन व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके तहत सुबह 7.45 बजे पट खुलेंगे और दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालु ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कर सकेंगे। वहीं, शाम को पट 5.30 बजे पट खुलेंगे और रात 9.30 बजे शयनभोग आरती के बाद पट बंद हो जाएंगे।