Thursday , 12 February 2026
Home बिगलीक्स Vrindavan Video News : Sant Premanad Maharaj start Padyatra after 12 day, No Fire Crackers, NRI Green City resident welcome#Vrindavan
बिगलीक्समथुरा

Vrindavan Video News : Sant Premanad Maharaj start Padyatra after 12 day, No Fire Crackers, NRI Green City resident welcome#Vrindavan

वृंदावनलीक्स…. Vraindavan News : वीडियो संत प्रेमानंद महाराज ने 12 दिन बाद फिर से पदयात्रा शुरू की, विरोध करने वाली एनआरआई ग्रीन कॉलोनी के लोागें ने स्वागत किया। 40 मिनट की पदयात्रा। ( Vrindavan Video News : Sant Premanad Maharaj start Padyatra after 12 day, No Fire Crackers, NRI Green City resident welcome#Vrindavan)


वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज ने रात में दो बजे निकलने वाली पदयात्रा को छह फरवरी को रास्ते में पड़ने वाली एनआरआई ग्रीन कॉलोनी के लोगों के विरोध करने पर बंद कर दिया था। कॉलोनी के लोगों का कहना था कि रात के समय बम पटाखे चलाए जाते हैं इससे उनकी नींद टूट जाती है। कॉलोनी के अध्यक्ष और उसके बाद वहां के लोग संत प्रेमानंद महाराज से मिले और माफी मांगी कहा कि उन्हें भ्रमित कर सोशल मीडिया में बयान दिलवा दिए गए थे और पदयात्रा शुरू करने का आग्रह किया।
40 मिनट की पदयात्रा, पुष्प वर्षा और जोरदार स्वागत
ब्रजवासियों और अपने भक्तों का आग्रह मानकर संत प्रेमानंद महाराज सोमवार रात दो बजे श्रीकृष्ण शरणम कॉलोनी वृंदावन स्थित अपनी कुटिया से निकले। उनके दर्शन के लिए रात 12 बजे के बाद ही भीड़ जुट गई थी, जगह जगह रंगोली और भजन हो रहे थे। संत प्रेमानंद महाराज अपनी कुटिया से निकले, भक्तों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए आगे बढ़े। एनआरआई ग्रीन कॉलोनी के लोगों ने भी उनका स्वागत किया।


40 मिनट की पदयात्रा
सेत प्रेमानंद महाराज ने श्रीकृष्ण शरणम कॉलोनी से पदयात्रा शुरू की, एनआरआई ग्रीन के सामने से होते हुए श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंच गए। करीब 40 मिनट की पदयात्रा में जगह जगह उनका स्वागत किया गया , पुष्प वर्षा की गई लेकिन बम पटाखे नहीं चलाए गए।

Related Articles

मथुरा

Mathura News: The groom absconds from the wedding in Goverdhan, Mathura…#mathuranews

मथुरालीक्स…शादी में से दूल्हा टॉयलेट का बहाना बनाकर भाग गया. दो सगी...

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

मथुरा

Mathura News: Fire breakout in Hotel on Opening Day in Vrindavan, 3 injured…#mathuranews

मथुरालीक्स…होटल के उद्घाटन के समय लगी भीषण आग. क्रेन की मदद से...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

error: Content is protected !!