
होटल फोर प्वाइंट में ‘वाह ताज’ का पोस्टर लांच किया गया, इसके बाद पत्रकार वार्ता में अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने कहा कि मूवी के प्रमोशन के लिए आगरा में पोस्टर लगाए गए थे, जिसमें लिखा था कि कि महाराष्ट्र के तुकाराम केस का फैसला, माननीय न्यायालय के
आदेश से ताजमहल 23 सितंबर 2016 से पर्यटकों के लिए बंद, पोस्टर के नीचे लिखा है वाह ताज इन पोस्टरों के शहर में जगह जगह लगने के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इस मामले में रविवार को थाना हरीपर्वत में दी गई तहरीर में निर्माता अभिनव वर्मा, निर्देशक अजीत सिन्हा, पवन शर्मा अभिनेता श्रेयस तलपडे, मंजरी सहित अन्य पर भ्रामक प्रचार और देश की छवि को खराब करने के आरोप हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और स्पाइडर वेव के बैनर तले मूवी बनी है। इसमें श्रेयस तलपडे, मंजरी लीड रॉल में हैं।
शुक्रवार को उसके प्रमोशन के लिए अभिनेता श्रेयस और अभिनेत्री मंजरी फर्नाडीस शहर में थे। उत्तम इंस्टीट्यूट में उन्होंने छात्रों ने साथ मस्ती कर धमाल मचाया। डीजे की धुन पर थिरके भी।
अभिनेत्री मंजरी ने बताया कि फिल्म में वह तुकाराम की पत्नी का किरदार निभाते नजर आएगी। श्रेयस ने इस फिल्म में काफी मेहनत की है। श्रेयस तलपड़े ने कहाकि 23 सितंबर से ताजमहल बंद, यह फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा है। ताजमहल जितना खूबसूरत है, फिल्म भी कलाकारों ने उतनी ही मेहनत की है। वाह ताज आगरा की खूबसूरती को दिखाया गया है। इस मौके पर एसोसिएट डायरेक्टर रागिनी गुंजन और लाइन प्रोड्यूसर अनीता सिसोदिया मौजूद थे।
Leave a comment