आगरालीक्स ..आगरा के पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल को 16 नवंबर को कोर्ट में हाजिर करान के लिए एसएसपी बबलू कुमार को आदेश दिए हैं। कोर्ट ने पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल के सात साल पुराने तीन आपराधिक मुकदमों में हाजिर ना होने पर वारंट जारी किए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा के फतेहपुरसीकरी के पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल के हाजिर न होने पर काफी समय से गैर जमानती वारंट चल रहे हैं। उनके विरुद्ध वाद संख्या 5014/2014 मुकदमा अपराध संख्या 197/ 2012 धारा 171 ख (अ)क व धारा 127, 133 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, वाद संख्या 5013 मुकदमा अपराध संख्या 185/2012 धारा 188 एवं वाद संख्या 1025 मुकदमा अपराध संख्या 72/2012 धारा 188 व धारा 123 (1) लोक प्रतिनिधित्व थाना अछनेरा में दर्ज मुकदमे विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) कोर्ट में लंबित है। उनके हाजिर न होने पर अदालत ने उनके विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी किए थे। आदेशिकाएं तामील हुईं, उसके बावजूद वह उपस्थित नहीं हुए। विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) उमाकांत जिंदल ने पूर्व सांसद को 16 नवंबर को हाजिर कराने के आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए। पूर्व सांसद पर धारा 144 के प्रंतिबंधों का उल्लंघन समेत अन्य आरोप थे।