आगरालीक्स.(Agra News 25th June).. आगरा में तीन दिन से पानी की सप्लाई ठप है, दावा किया गया है कि आज पालडा से गंगाजल मिल सकता है, इसके बाद सिकंदरा और वाटरवर्क् प्लांट शुरू कर दिए जाएंगे और लोगों को पानी मिल सकेगा।
आगरा में बुलंदशहर पालडा से गंगाजल आ रहा है, इससे सिकंदरा और वाटरवक्र्स प्लांट से पानी का शोधन कर पूरे शहर को पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन बारिश से सिल्ट जमने के बाद पालडा से आगरा को गंगाजल नहीं मिल रहा है। इससे शोधन कम हो गया है और तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप है।
आज शाम तक सकता है गंगाजल
जलकल विभाग ने दावा किया है कि शुक्रवार शाम तक पालडा बुलंदशहर से आगरा को गंगाजल मिल सकता है। गंगाजल आने के साथ ही सिकंदरा और वाटरवक्र्स प्लांट पर पानी के शोधन को बढा दिया जाएगा और पानी की आपूर्ति सुचारू हो सकती है। मगर, अभी पानी का संकट है, शुक्रवार को भी शहर के अधिकांश हिस्सों में लोग पानी के लिए परेशान हैं।