आगरालीक्स…(3 October 2021 Agra News) आप आगरा के भगवान टॉकीज चौराहे पर हैं, वाहनों की चिलपों के बीच खूबसूरत नजारा. कलरफुल फाउंटेन बढ़ा रहा रौनक..देखें तस्वीरें
सजावट से बदल गया चौराहा
आगरा का भगवान टाकीज चौराहा अब बदला—बदला सा नजर आने लगा है. चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे रविवार को कलरफुल फाउंटेन लगा दिया गया है. इसके अलावा आसपास पौधों की संख्या भी काफी है. ऐसे में चौराहे पर फाउंटेन का नजारा काफी आकर्षित करने वाला है. इसके अलावा दीवारों पर आकर्षिक कलरफुल वॉल पेंटिंग तथा फुटपाथ को भी बेहतर बनाया गया है. बता दें कि आगरा के भगवान टॉकीज फ्लाईओवर बनने के बाद खूबसूरत पार्क विकसित किया गया था लेकिन यहां गंदगी का अंबार लग गया. शौचालय न होने से लोग टॉयलेट करने लगे और भगवान टॉकीज चौराहे पर गंदगी का अंबार लगने लगा था. ऐसे में एक अक्टूबर को भगवान टॉकीज चौराहे के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हुआ. नगर निगम ने सौंदर्यीकरण कराया और फ्लाईओवर के नीचे पेंटिंग कराई गई.
75 घंटे में हुआ कायाकल्प
नगर निगम ने एक अक्टूबर को भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया, पेटिंग कराई गई. इसके साथ ही भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के बीचों बीच कलरफुल वाटर फाउंटेन लगाया गया है. 75 घंटे में सौंदर्यीकरण के साथ ही वाटर फाउंटेन भी शुरू हो गया. रविवार रात को फाउंटेन का बटन दबाकर शुभारंभ कर दिया गया और सतरंगी रोशनी में चौराहा नहा गया.