Monday , 20 April 2026
Home अलीगढ़ We afraid of the police in the same way as they were afraid of the British period says Director Jammu Kashmir Study Centre Ashutosh Bhatnagar in Agra #agra
अलीगढ़आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

We afraid of the police in the same way as they were afraid of the British period says Director Jammu Kashmir Study Centre Ashutosh Bhatnagar in Agra #agra

121

आगरालीक्स…. आगरा में जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र के निर्देशक आशुतोष भटनागर ने कहा कि स्वाधीनता तो मिल गई लेकिन स्वतंत्रता बाकी है। आज भी हम उसी तरह पुलिस से डरते हैं, जैसे अंग्रेजों से डरते थे।

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च ऑन डेवलपमेंट एंड चेंज (सीएआरडीसी) एवं संस्कार भारती द्वारा आयोजित क्रांति तीर्थ श्रृंखला के समापन पर गुरुवार शाम सूरसदन में गोष्ठी आयोजित की गई। राम जन्मभूमि न्यास के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि आठवीं शताब्दी से आजादी का संघर्ष निरंतर चल रहा है। युद्ध के प्रकार निरंतर बदल रहे हैं। देश को पराधीन करने की कोशिश जारी है। अमेरिका, चीन और रूस क्यों चाहेंगे कि हम विकसित देश बनें। ये आज की तरुणाई को सोचना है कि अगर हम आर्थिक रुप से पराधीन हुए तो राजनीतिक रूप से भी पराधीन हो जाएंगे। कहा कि आजादी का यह अमृत महोत्सव तभी सार्थक होगा जब हम संसार के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेंगे। जब सभी देश की भलाई के लिए काम करने का संकल्प लेंगे।
जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र के निर्देशक आशुतोष भटनागर ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि 1000 वर्ष के संघर्ष में एक भी दिन ऐसा नहीं, जब भारत पूरी तरह गुलाम रहा हो। स्वाधीनता के संघर्ष में युवाओं, महिलाओं, लोक कलाकारों, साहित्यकारों, पत्रकारों समेत सबने अपनी अपनी भूमिका अदा की। 1857 में मेरठ और दिल्ली ही नहीं, आगरा भी लड़ा।
उन्होंने कहा कि हमें स्वाधीनता तो मिल गई लेकिन अभी स्वतंत्रता बाकी है। तंत्र आज भी हमारा नहीं बना है। आज भी हम उसी तरह पुलिस से डरते हैं, जैसे अंग्रेजों से डरते थे। वर्ष 2047 में आजादी की शताब्दी मनाते हुए हम सब पूर्ण स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनें। हम उन बलिदानियों के सपनों को लेकर जिएं और उन्हें साकार करें।


उन्होंने कहा कि भारत जीतने या भारत पर कब्जा करने का सपना लेकर आने वाले पुर्तगाली हों, फ्रेंच हों, डच हों या अंग्रेज, सभी औपनिवेशिक और विदेशी ताकतों को हर बार भारत के बहादुर देशभक्तों और क्रांतिकारियों ने बुरी तरह खदेड़ा लेकिन अंग्रेजी लेखकों ने भारतीय वीरता और साहस को सामने नहीं आने दिया बल्कि उन्होंने 1857 के पूरे आंदोलन को भी मुट्ठी भर लोगों की कल्पना बताया और इसको एक सैनिक विद्रोह तक सीमित करने की बात कही। इसके लिए उन्होंने फर्जी दस्तावेज बनाए। दुर्भाग्य यह हुआ कि स्वतंत्रता के बाद जिन लोगों ने आजादी का इतिहास लिखा, उन्होंने भी उन्हीं अधूरे और अप्रामाणिक दस्तावेजों को सत्य मान लिया। परिणाम यह हुआ कि औपनिवेशिक ताकतों से भारत की आजादी के सही तथ्य कभी सामने नहीं आ सके। आजादी के सैकड़ों क्रांतिकारी गुमनाम ही रह गए…
भटनागर ने स्पष्ट किया कि क्रांति तीर्थ श्रृंखला के माध्यम से स्वाधीनता के इन्हीं गुमनाम नायकों को प्रकाश में लाने और इनकी गौरव गाथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने का महती कार्य किया गया है।
इससे पूर्व श्री राम जन्म भूमि न्यास के महामंत्री चंपत राय, महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर, क्रांतिवीर तात्या टोपे के परिजन डॉ. राजेश टोपे, समारोह अध्यक्ष राजेश अग्रवाल (प्राचीन पेठा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला, संस्कार भारती के अखिल भारतीय संरक्षक बाँकेलाल गौड़, और आशुतोष भटनागर ने संयुक्त रूप से भारत माता और शहीदों की जन्मभूमि की मिट्टी से भरे कलश का पूजन करके और दीप जलाकर क्रांतिकारी परिवार सम्मान समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
सीएआरडीसी की ओर से डॉ. शुचि यादव, डॉ. अमृता शिल्पी, अमिताभ ठाकुर और प्रदीप डबराल तथा संस्कार भारती के आलोक आर्य, नितेश अग्रवाल सर्राफ, दीपक गोयल, यतेंद्र सोलंकी, अर्पित चित्रांश और प्रखर अवस्थी ने व्यवस्थाएं संभालीं। समारोह का संचालन राज बहादुर सिंह राज ने किया।

गांव गांव जाकर खोजे क्रांतिकारी
क्रांति तीर्थ श्रंखला के मंडल समन्वयक राज बहादुर सिंह राज ने समारोह की भूमिका रखते हुए बताया कि विगत 15 अप्रैल से 27 जून तक आगरा जनपद के बाह, किरावली, जगनेर, फतेहपुर सीकरी और एत्मादपुर क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में लगातार प्रवास, संपर्क और संवाद करके 42 गुमनाम क्रांतिकारियों को खोजा गया। इनमें से भी केवल 36 क्रांतिकारियों के ही परिवारी जन मिल सके।
इस महत्वपूर्ण कार्य में उनके साथ आलोक आर्य, आदर्श नंदन गुप्त, डॉ. रामवीर शर्मा रवि, यतेंद्र सोलंकी, नरेंद्र पाठक, वीरेंद्र कुमार यादव, प्रखर अवस्थी और अर्पित चित्रांश की भी सराहनीय भूमिका रही।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगाई देशभक्ति
सम्मान समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा देशभक्ति का जागरण किया गया। श्रीमती प्रतिभा तलेगांवकर के निर्देशन में उनके साथी कलाकारों द्वारा समूह गान करते हुए राष्ट्र वंदना ने भाव विभोर कर दिया। वहीं श्रीमती रुचि शर्मा और प्रोफेसर नीलू शर्मा के निर्देशन में विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका ‘शहीदों को नमन’ ने वीर बलिदानियों के प्रति श्रद्धा का संचार किया। समारोह के शुरू में राष्ट्रगान और समापन पर वंदे मातरम गाया गया।
वरिष्ठ साहित्यकार राज बहादुर सिंह राज और आदर्श नंदन गुप्त के संपादन में सीएआरडीसी, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित क्रांति तीर्थ स्मारिका का विमोचन भी गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।

इनका किया विशेष रूप से अभिनंदन
क्रांतिकारी परिवार सम्मान समारोह में मई-बटेश्वर के रहने वाले काकोरी कांड के योजनाकार और राम प्रसाद बिस्मिल के गुरु पंडित गेंदा लाल दीक्षित, मद्रास में क्रांति की ज्योत जगाने वाले कचौरा घाट-बाह निवासी शंभू नाथ आजाद, फतेहपुर सीकरी के सुचेता गांव को क्रांतिकारियों का अड्डा बनाने वाले भगवंते बाबा, शीतला गली में बम बनाने वाले फतेहाबाद निवासी राजेंद्र प्रसाद दौनेरिया, सरदार भगत सिंह के बेहद निकट रहे नूरी दरवाजा निवासी लेफ्टिनेंट शाह रोशन लाल सूतैल, किरावली निवासी आनंदू बाबा (बंड) और बालमुकुंद बल्ला के परिवारी जनों का शॉल, साफा, माला और प्रशस्ति पत्र द्वारा विशेष रूप से अभिनंदन किया गया। साथ ही, भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले आगरा जनपद के 42 क्रांतिकारियों का भी भावपूर्ण स्मरण किया गया।
सम्मानित होने वाले क्रांतिकारियों के परिजनों में क्रमशः पवन दीक्षित, किशन जी, हरीश खंडेलवाल, अरविंद दौनेरिया, बृजेश सूतैल, गोपाल सिंह इंदौलिया और रमन बल्ला शामिल रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

error: Content is protected !!