आगरालीक्स(16th September 2021 Agra News )… आगरा में मौसम सुहाना. सुबह से ही चल रहीं ठडीं हवाएं. यमुना का जलस्तर बढ़ा. जानिए कब होगी बारिश और कब तक रहेगा ऐसा मौसम.
रात से ही चल रही हैं ठंडी हवाएं
आगरा में बुधवार रात से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। रात से ही बादल छाए हुए हैं। गुरुवार सुबह से भी मौसम सुहाना बना हुआ है। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को ठंड लग रही थी। सुबह लोगों को नहाने में भी ठंड लगी। गर्मी से एकदम से छुटकारा मिलने पर लोगों ने राहत ली।
पर्यटकों ने लिया आनंद
मौसम में आए बदलाव से पर्यटकों के चेहरे भी खिल उठे। सुहाने मौसम में सुबह ताजमहल पहुंचे पर्यटकों की खुशी भी दोगुनी हो गई। ताजमहल के ऊपर काले बादल छाए तो नजारा और खूबसूरत हो गया। पर्यटकों ने काफी देर तक ताजमहल पर समय बिताया। फोटो खिंचाए। इधर मेहताब बाग में भी पर्यटक काफी खुश नजर आए। सुबह उन्होंने कई जगह कई तरीके से फोटो शूट कराए।
19 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को ठंडी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री बना हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज से 19 सितंबर तक बारिश हो सकती है। मौसम ऐसे ही बना रहेगा। बादल छाए रहेंगे। एक या दो स्पैल में भारी बारिश भी हो सकती है।
आगरा में यमुना का जलस्तर बढ़ा
दिल्ली और पहाड़ों पर हो रही बारिश से आगरा में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। गुरुवार सुबह आगरा में यमुना के जल में काफी वृद्धि देखी गई।