आगरालीक्स ….आगरा में आज कोहरा छाया हुआ है, मौसम विभाग का अनुमान है कि शिमला, मनाली से ठंडे आगरा में आज सर्दी से हल्दी राहत मिल सकती है, 21 जनवरी को बारिश।
आगरा में कोल्ड डे कंडीशन में लोग ठिठुर रहे हैं। सर्दी कम नहीं हो रही है और धूप नहीं निकलने से लोग सर्दी में ठिठुर रहे हैं। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, लोग रजाई से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बुधवार को भी सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है और सर्द दवा चल रही है।

कल से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार से मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ 21 और 22 जनवरी को बारिश हो सकती है। इसके बाद कोहरा छाएगा।
आईएमडी का अनुमान
19-Jan 9.0 19.0 Cold Day
20-Jan 11.0 20.0 Cold Day
21-Jan 12.0 20.0 Generally cloudy sky with Light rain
22-Jan 12.0 19.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
23-Jan 11.0 18.0 Partly cloudy sky
24-Jan 11.0 18.0 Fog or Mist