आगरालीक्स ….आगरा में सुबह सुबह ठंड है, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में बुधवार को सुबह ठंड लगी, ठंडी हवा चलने से लोगों को सर्दी लगी। धूप निकलने से दोपहर में गर्मी महसूस होगी। बुधवार को भी दिन में धूप और रात में ठंडी हवा चलने से सर्दी बढ़ जाएगी और तापमान में गिरावट आएगी।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान होगा कम
मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम ऐसे ही बदलता रहेगा। अभी सात मार्च तक अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, 30 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था अब यह दोबारा से 25 से 26 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसी तरह से न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया था यह 11 से 12 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का अनुमान
02-Mar 10.0 25.0 Mainly Clear sky
03-Mar 11.0 26.0 Mainly Clear sky
04-Mar 11.0 26.0 Mainly Clear sky
05-Mar 11.0 27.0 Partly cloudy sky
06-Mar 12.0 27.0 Mainly Clear sky
07-Mar 12.0 28.0 Partly cloudy sky