प्रो. एसपी सिंह बघेल पहले पुलिस और फिर बाद में आगरा कॉलेज के प्रोफेसर बने. वर्ष 1998, 1999 और 2004 में समाजवादी पार्टी सो जलेसर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए.

इसके बाद बसपा से दो बार चुनाव लड़े लेकिन सफलता नहीं मिली. वर्ष 2014 में बसपा से राज्यसभा सदस्य बनाए गए.

इसके बाद प्रो. बघेल 2015 में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. 2017 के यूपी चुनाव में भाजपा ने इन्हें टूंडला ​विधानसभा से चुनाव लड़ाया और जीतकर विधायक चुने गए. इन्हें पशुपालन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य पालन मंत्री बनाया गया.

2019 में भाजपा ने इन्हें आगरा से लोकसभा चुनाव के लिए आजमाया. यहां भी इन्हें सफलता मिली और प्रो. बघेल जीतकर आगरा से सांसद चुने गए.

भाजपा ने इन्हें पहले केंद्रीय कानून राज्य मंत्री बनाया. इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली.

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में प्रो. एसपी सिंह बघेल को मैनपुरी की करहल सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने चुनाव में उतारा गया, एसपी सिंह बघेल को यहां 67 हजार वोटों से जरूर हार मिली लेकिन अखिलेश यादव के सामने इनकी टक्कर जोरदार रही.