बल्केश्वर महादेव

बल्केश्वर मंदिर के बारे में जानने योग्य एक दिलचस्प बात यह है कि आगरा की मुख्य मंदिरों में से एक है। यमुना नदी के तट पर बल्केश्वर कॉलोनी में स्थित, बल्केश्वर मंदिर आगरा के शीर्ष तीर्थ स्थलों में से एक है।

पृथ्वीनाथ मंदिर

अजमेर और दिल्ली के लोकप्रिय हिंदू राजा पृथ्वीराज चौहान के नाम पर रखा गया, यह आगरा में एक और पुराना शिव मंदिर है, जिसके बारे में माना जाता है कि इसका निर्माण 10-11वीं शताब्दी में हुआ था।

कैलाश महादेव

कैलाशपति महादेव का दरबार दस हजार वर्ष से भी अधिक पुराना है। यहां एक साथ दो शिवलिंग मंदिर की महिमा को और भी बढ़ाते हैं। मान्यता है कि ऐसा संयोग दुलर्भ ही मिलता है। 

राजेश्वर महादेव

आगरा में शमसाबाद रोड, राजपुर चुंगी स्थित राजेश्वर मंदिर करीब साढ़े आठ सौ वर्ष पुराना है। इस मंदिर का पौराणिक महत्व भी है और यहां की एक मान्यता भी है। मंदिर में स्थापित शिवलिग दिन में तीन बार अपना रंग बदलता है।

मनकामेश्वर मंदिर

पुराने आगरा के मध्य में श्रीमनकामेश्वर महादेव विराजमान हैं। यह आगरा में भगवान शिव का बहुत पुराना मंदिर है। यह मंदिर हिंदू आस्थावानों के बीच आगरा का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। 

रावली महादेव

रावली मंदिर आगरा के बहुत पुराने मंदिरों में से एक है। इस मंदिर का निर्माण राजा मानसिंह ने करवाया था, जो अकबर के सेनापति थे। मंदिर के आसपास रावल राजपूत रहते थे इसलिए इसका नाम रावली महादेव मंदिर पड़ गया।

बटेश्वर महादेव

आगरा से 70 किलोमीटर दूर यमुना तट पर स्थित इस मंदिर में शिव को मूंछों और बड़े-बड़े आंखों के साथ दिखाया गया है। यहां शिव और पार्वती सेठ-सेठानी की मुद्रा में बैठे हैं। शिव की यह मूर्ति दुनिया में इकलौती मूर्ति है। यह 101 शिव मंदिरों की श्रृंखला के लिए जाना जाता है