पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 28 की उम्र में 29 मई 2022 को हत्या कर दी गई थी, उन्हें 24 गोली मारी गई थी। बलकौर सिंह और चरण कौर की मूसेवाला इकलौती संतान थे। 

मूसेवाला की 58 साल की मां चरण कौर गर्भवती हैं और मार्च में बच्चे को जन्म देंगी। इसकी पुष्टि मूसेवाला के  के ताऊ चमकौर सिंह ने की है। इसके साथ ही उनके घर में भी नए मेहमान के आने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। 

महिलाएं 45 वर्ष तक, जब तक मीनोपॉज नहीं होता है यानी पीरियडस बंद नहीं होते हैं तब तक मां बन सकती हैं। मगर, पीरियड बंद होने के बाद गर्भधारण कैसे करें, इसके लिए आईवीएफ तकनीकी कारगर साबित हो रही है।

अधिक उम्र में महिलाएं एग न बनने से गर्भधारण नहीं कर पाती हैं, आईवीएफ तकनीकी में डोनर एग लिए जाते हैं। इन्हें एग बैंक से लिया जाता है। परिवार के किसी महिला सदस्य के भी एग हो सकते हैं। 

आईवीएफ तकनीकी में पुरुष के शुक्राणु की गुणवत्ता ठीक है तो उनका इस्तेमाल किया जा सकता है। शुक्राणु की गुणवत्ता ठीक नहीं है तो डोनर शुक्राणु लिए जाते हैं ये भी शुक्राणु बैंक से मिल जाते हैं 

आईवीएफ तकनीकी में जो काम नेचुरल तरीके से होता है उसे लैब में किया जाता है। अंडाणु और शंक्राणु को मिलाकर भ्रूण तैयार किया जाता है। यह प्रक्रिया लैब में होती है। 

भ्रूण तैयार होने के बाद से महिला के गर्भ में प्रस्थापित कर दिया जाता है। इसके बाद महिला के गर्भ में नेचुरल तरीके से  भ्रूण विकसित होता है। इसके बाद सभी प्रक्रिया सामान्य गर्भवती की तरह होती है। 

आईवीएफ के लिए दो से तीन भ्रूण प्रस्थापित किए जाते हैं, इसलिए आईवीएफ तकनीकी से गर्भधारण कराने पर जुड़वा बच्चे होने की संभावना ज्यादा रहती है।