लड़का हो या लड़की, फैशन के इस दौर में लटकती तोंद हर किसी की शर्मिंदगी का कारण बन रही है। इसे छिपाने का बस एक ही तरीका है कि इसे कम किया जाए लेकिन लाख मशक्कत के बाद भी कई लोग इसे इंच भर भी कम नहीं कर पाते। अगर आप भी बैली फैट को कम करने के लिए पापड़ बेल रहे हैं तो सबसे पहले यह जानें कि आखिर पेट की चर्बी बढ़ती ही क्यों है ? बता रहे हैं आगरा गैस्ट्रो लिवर सेंटर के वरिष्ठ पेट, लिवर एवं आंत रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश गर्ग...

1— सबसे मुख्य कारण है कि आप रोजाना में जो खा—पी रहे हैं, उससे मिलने वाली कैलोरी को बर्न नहीं कर रहे हैं।

2— बहुत शक्कर वाली चीजें, तला—भुना इन सभी चीजों में बहुत कार्ब्स होते हैं जो पेट निकलने का कारण बनते हैं।

3— पुरूषों में लटकते पेट की एक बड़ी वजह शराब का अत्यधिक सेवन भी हो सकता है।

4— खराब नींद भी पेट निकलने का एक कारण हो सकती है। इसलिए हमेशा सात से आठ घंटे तक नींद की सलाह दी जाती है।

5— पेट निकलने का सीधा कारण स्मोकिंग नहीं है लेकिन फिर भी इसे एक कारण के तौर पर देखा जाता है।

6— इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ लोगों की मांसपेशियां कम होने लगती हैं और यह समस्या उन लोगों के लिए गंभीर है जो शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं हैं।

7— हालांकि बैली फैट, वजन या पेट की चर्बी बढ़ने के इसके अलावा भी तमाम कारण होते हैं, लेकिन उक्त कुछ मुख्य कारण हैं।