Wednesday , 22 July 2026
Home अलीगढ़ लीक्स Webinar at AMU: Connecting education with the world of work: Rajput
अलीगढ़ लीक्सएजुकेशनटॉप न्यूज़

Webinar at AMU: Connecting education with the world of work: Rajput

172

अलीगढ़लीक्स… (16 July ) । एएमयू शिक्षा विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षक शिक्षा पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें नई शिक्षा नीति में शिक्षकों के लिए योग्यता के आधार पर कार्यकालए पदोन्नति, शिक्षकों की वेतन संरचना, प्रोत्साहन और मूल्यांकन की प्रणाली की योग्यता आधारित संरचना पर प्रकाश डाला गया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षक शिक्षा पर वेबिनार

पद्मश्री प्रो. जेएस राजपूत पूर्व निदेशक एनसीईआरटी और यूनेस्को में भारत के प्रतिनिधि ने सिफारिश की कि शिक्षा को काम की दुनिया से जोड़ा जाना चाहिए और इसे देश की संस्कृति और परंपराओं में गहराई से निहित होना चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी और डा जाकिर हुसैन के जीवन और कार्यों पर बात की।

कुलपति ने कई प्रासंगिक मुद्दों को उठाया

एएमयू कुलपति प्रो तारिक मंसूर ने सभी स्तरों पर शिक्षकों की गुणवत्ता और शिक्षा के संबंध में कई प्रासंगिक मुद्दों पर बात की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एनईपी उन शिक्षकों के लिए नीतियों का सुझाव देता है जो पहले से ही सेवा में हैं। इन नीतियों में अनिवार्य पाठ्यक्रमए राष्ट्रीय पेशेवर मानकों की स्थापनाए नो ट्रांसफर पालिसी और देश भर के स्कूलों में हायरिंग और रिक्तियों के डिजिटल प्रबंधन के विषय शामिल हैं।

प्रो नसरीन अध्यक्ष शिक्षा विभाग ने ऐसे समय में जब नीति निर्माता विशेषज्ञ और शिक्षक दो साल से चार वर्षीय एकीकृत बीएड कार्यक्रम प्रारंभ करने को लेकर एक बड़े बदलाव की बात कर रहे हैं। एनईपी 2020 के अन्तर्गत शिक्षक शिक्षा को महत्व प्रदान करने के लिए वेबिनार के आयोजन की आवश्यकता के बारे में बात की। उन्होंने स्वागत भाषण भी दिया।

मुनाफाखोरी करने वाली संस्थाएं खत्म हो

प्रोफेसर मोहम्मद अख्तर सिद्दीकी अध्यक्ष एनसीटीई ने जोर देकर कहा कि कुशल मान्यता प्राप्त एजेंसियों को बहाल कर मुनाफाखोरी करने वाले शिक्षण संस्थानों को समाप्त कर देना चाहिए।

बौद्धिक परंपरा के समग्र विकास पर जोर

प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव ;डीनए स्कूल आफ एजुकेशनए महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटीए मोतिहारी बिहार ने भारतीय शिक्षा में बौद्धिक परंपरा के समग्र विकास पर जोर दिया और मूल्य आधारित शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।

सर्व.समावेशी शिक्षा का मुख्य उद्देश्य आत्म.साक्षात्कार प्राप्त करना

प्रोफेसर जेसी अब्राहम जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली ने बताया कि इस सर्व.समावेशी शिक्षा का मुख्य उद्देश्य आत्म.साक्षात्कार प्राप्त करना है।

प्रोफेसर नील रतन राय प्रमुख शिक्षा विभाग तेजपुर विश्वविद्यालयए असम ने सलाह दी कि शिक्षण.अधिगम प्रक्रिया के दौरान शिक्षकों की शिक्षा के प्रमुख पाठ्यक्रम क्षेत्र केस स्टडीए सिमुलेशन शिक्षण और क्रिया अनुसंधान को विशेष महत्व दिया जाना चाहिए।

प्रोफेसर प्रदीप कुमार मिश्राशिक्षा विभागए सीसीएस विश्वविद्यालयए मेरठ ने भारतीय परंपरा में शिक्षा पर भारत की सामंजस्यपूर्ण संस्कृति की गौरवशाली विरासत के उदाहरणों के साथ बात की।

प्रोफेसर निसार अहमद डीनए सामाजिक विज्ञान संकाय ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया और शिक्षकों से देश में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए वेबिनार में दिए गए सुझावों को ध्यान में रखने का आग्रह किया।

मुख्य अतिथि प्रो सरोज शर्मा अध्यक्षए एनआईओएसए नोएडा ने एनईपी.2020 के सफल कार्यान्वयन के लिए आशावादी विचार व्यक्त किए।

गेस्ट आफ आनर डा बनवारीलाल नाटिया अध्यक्ष एनसीटीई क्षेत्रीय कार्यालयए जयपुर ने शिक्षक शिक्षा प्रावधानों के कार्यान्वयन के लिए नीति निर्देशों पर चर्चा की।

प्रो मुजीबुल हसन सिद्दीकी ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। वेबिनार में देश के विभिन्न हिस्सों से 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

एजुकेशन

Agra News: Baluni Classes students shine in NEET; 379 students selected for counseling…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बलूनी क्लासेस के विद्यार्थियों ने नीट में लहराया परचम. काउंसिलिंग...

error: Content is protected !!