आगरालीक्स …आगरा में अब शुक्रवार रात से 83 घंटे का कर्फ्यू लग जाएगा। कोरोना से हो रही मौतों के बाद वीकएंड कर्फ्यू कोरोना से हो रही मौतों के बाद वीकएंड कर्फ्यू को बढाया गया है, इसके साथ ही सख्ती भी की गई है।
अभी तक आगरा सहित यूपी में शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक 59 घंटे का वीकएंड कर्फ्यू लगाया जा रहा था। मगर, अभी भी कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं, कोरोना संक्रमित मरीजों की लगतार मौत हो रही है। इसके बाद कोरोना की नई चेन को ब्रेक करने के लिए वीकएंड कर्फ्यू बढाने का निर्णय लिया गया है।
अब 83 घंटे का वीकएंड कर्फ्यू
अब आगरा सहित यूपी में 83 घंटे का वीकएंड कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह वीकएंड कर्फ्यू शुक्रवार रात आठ बजे से शुरू हो जाएगा, शनिवार, रविवार और सोमवार को कर्फ्यू रहेगा। मंगलवार सुबह सात बजे के बाद ही बाजार खुलेंगे। इस तरह 83 घंटे का वीकएंड कर्फ्यू लागू किया गया है।
आवश्यक सेवाओं को ही छूट
वीकएंड कर्फ्यू के दौरान आवाश्यक सेवाओं को ही छूट दी जाएगी। बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी, चालान करने के साथ ही महामारी एक्ट अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। सभी बाजार बंद रहेंगे।
दवा की दुकानें खुल सकेंगी
वीकएंड कर्फ्यू में दवा की दुकानें खुली रहेंगी, अस्पताल भी खुलेंगे, यहां जाने वाले कर्मचारियों को रोका नहीं जाएगा, अपना परिचय पत्र लिखाकर आ जा सकेंगे।