आगरालीक्स…आगरा में वीकेंड लाॅकडाउन. घर से बाहर निकलने वालों को रोका जा रहा. पूछी जा रही वजह…फोटोज में देखिए किस तरह अलर्ट है पुलिस.
आगरा में इस समय वीकेंड लाॅकडाउन चल रहा है.. शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू हुआ वीकेंड लाॅकडाउन सोमवार सुबह 7 बजे तक चलेगा. इस दौरान घर से बाहर बेवजह निकलने वालों पर कार्रवाई की जा रही हे. अगर कोई घर से बाहर निकल रहा है तो सबसे पहले उसे रोका ज रहा है और फिर उससे वजह पूछी जा रही है. संतुष्टि होने के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है. इसके अलावा पुलिस और प्रशासन द्वारा हर चैराहों पर लोगों को माइक के जरिए अपील की जा रही है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें और लाॅकडाउन का पलान करें.



