आगरालीक्स… (Agra News 16th July)आगरा में सुबह से ही बाजारों में भीड है, कल से वीकएंड बंदी है और दो दिन शादियां हैं। आज ही कर लें शापिंग।
आगरा में दो दिन की वीकएंड बंदी लागू है, शुक्रवार रात 10 बजे के बाद बाजार बंद हो जाएंगे। अभी कोई नए दिशा निर्देश नहीं आए हैं, ऐसे में शनिवार और रविवार को दो दिन बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। सोमवार सुबह छह बजे से ही बाजार खुलेंगे।
आज ही खर लें शापिंग
आज बाजार रात 10 बजे तक खुलेंगे, ऐसे में जो लोग शादी समारोह के सहित अन्य शापिंग करना चाहते हैं वे कर सकते हैं। शुक्रवार को रात 10 बजे तक बाजार खुलेंगे। रात 10 बजे के बाद बाजार बंद हो जाएंगे।
दो दिन खुलेंगी डेयरी और बेकरी
आगरा में शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेंगे, दो दिन डेयरी, बेकरी और फल सब्जी की दुकान खुलेंगी। हालांकि वीकएंड बंदी में मुख्य बाजार बंद हो जाते हैं लेकिन कॉलोनियों में और छोटे बाजार खुल रहे हैं।