Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Weekly Rajdhani Special train over shoot at Mathura Junction, 2 suspend
बिगलीक्स

Weekly Rajdhani Special train over shoot at Mathura Junction, 2 suspend

214

आगरालीक्स… आगरा रीजन में वीकली राजधानी स्पेशल ट्रेन ओवरशूट हो गई, सिग्नल को तोडकर ट्रेन आगे निकल गई, ड्राइवर और असिस्टेंट ड्राइवर सस्पेंड।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को एसी स्पेशल 22493 मुम्बई-निजामुद्दीन साप्ताहिक राजधानी ट्रेन निजामुद्दीन जा रही थी। रात 2 बजे जंक्शन और भूतेश्वर स्टेशन के बीच जीसी 2 केबिन के पास ट्रेन ओवरशूट हो गई। सिग्नल संख्या एस-14 को पार कर ट्रेन का इंजन और एक बोगी आगे निकल गई। इस मामले में ड्राइवर और असिस्टेंट ड्राइवर सस्पेंड कर दिए हैं।

20 जनवरी की रात को गोंडवाना एक्सप्रेस डिरेल
आगरा में गोंडवाना एक्सप्रेस का कोच डिरेल, यात्रियों ने चेन पुल कर ट्रेन को रोका, बडा हादसा टला। आगरा दिल्ली यातायात ठप है।
शनिवार रात को निजामुददीन, दिल्ली से चलकर रायगढ तक जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस रात को मथुरा से आगरा के निकल ​निकली। फरह स्टेशन के पास ट्रेन के पहुंचते ही पार्सल कोच के बगल के कोच में धुल आगे लगी, गेट पर खडे यात्रियों ने बाहर देखा तो पीछे के कोच के पहिए से चिंगारी निकल रही थी। इस पर यात्रियों ने चेन पुल कर दी, फरह स्टेशन के पास ही ट्रेन रुक गई।
पार्सल कोच हुआ डिरेल
फरह स्टेशन से आगे ट्रेन रुक गई, यात्री ट्रेन से उतर आए, ट्रेन का स्टापफ भी आ गया, गोंडवाना एक्सप्रेस का पार्सल कोच डिरेल गया था, कोच के पहिए पटरी से उतर गए थे और गिटटी में धंस गए थे। आगरा से इंजीनियर की टीम और राहत वैन रवाना हो गई है।
यात्रियों की सजगता से बडा हादसा टला
यात्रियों ने समय रहते चेन पुल कर गोंडवाना एक्सप्रेस को रुकवा दिया, ऐसा न होने पर बडा ट्रेन हादसा हो सकता था। ट्रेन के रुकने के बाद यात्री नीचे उतर आए, पार्सल कोच को डिरेल देख यात्री भी सहम गए।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे का कहना है कि
गाड़ी संख्या 12410(गोंडवाना एक्सप्रेस), जो कि हज़रत निज़ामुद्दीन से रायगढ़ की ओर जाती है, आगरा मंडल के आगरा-पलवल खंड के फरह स्टेशन को पार करके किलोमीटर 1374 पर डिरेल हो गयी है। इंजन के ठीक बगल के पार्सल वैन (VP) के मात्र दो पहिये पटरी से उतरे हैं। इस पार्सल वैन में कोई यात्री नहीं होते। कोई और डब्बा डिरेल नहीं हुआ है। कोई हताहत या चोटिल नहीं है। घटना 20/1/2018 को रात 22:20 पर हुई। तुरंत ART और ARMV आगरा से रवाना कर दी गईं। मंडल रेल प्रबंधक आगरा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पंहुच चुके हैं। दिल्ली की ओर जाने वाली (डाउन) लाइन चालू है। आगरा की ओर जाने वाली (अप) लाइन बाधित है।

फाइल फोटो

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!