Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Whats App Number hacked in Agra, Agraites loses thousand rupees
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Whats App Number hacked in Agra, Agraites loses thousand rupees

222

आगरालीक्स.. सावधान, नए साल के जश्न से पहले आगरा में साइबर क्रिमनल्स का अटैक, वाटस एप नंबर हैक कर दोस्तों से साइबर क्रिमनल्स ने हजारों रुपये अपने एकाउंट में डलवाए।

आगरा में 28 दिसंबर दोपहर में एक के बाद एक लोगों के वाटस एप नंबर हैक हो गए। साइबर क्रिमनल्स ने वाटस एप नंबर हैक करने के बाद मैसेज भेजना शुरू कर दिया। वाटस एप नंबर से जो भी लोग जुडे हुए थे उन्हें बीमा की किश्त, बिजली का बिल जमा करने के लिए पैसे की जरूरत बताते हुए वाटस एप नंबर से पोन पे और पेटीएम से भुगतान करने के लिए कहा गया। लोगों ने अपने दोस्त को मुसीबत में जानकर पैमेंट करना शुरू कर दिया, कुछ ही देर में साइबर क्रिमनल्स ने हजारों रुपये अपने एकाउंट में ट्रांसफर करा लिए।
फोन करने पर पता चला हैक हो गया वाटस एप नंबर
वाटए एप नंबर हैक होने के शिकार हुए आवास विकास कॉलोनी निवासी एडवोकेट मदन मोहन शर्मा ने बताया कि ​कुछ लोगों ने वाटस एप पर पोन पे और पेटीएम से पैमेंट करने का मैसेज आने पर फोन कर लिया, पूछा कितने पैसों की जरूरत है, उन्होंने पूछा किस लिए, जब पता चला कि उन्हीं के नंबर से वाटस एप मैसेज आया है, लेकिन तब तक तमाम लोग एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक एकाउंट में ट्रांसफर कर चुके थे।

फेसबुक और ग्रुपों में मैसेज कर पैमेंट ना करने की अपील
जिन लोगों के वाटस एप नंबर हैक हो गए, उन्होंने पफेसबुक पर मैसेज डाला, लिखा है कि उनका वाटस एप नंबर हैक हो गया है, कोई पोन पे और पेटीएम से भुगतान ना करें, वाटस एप ग्रुप में भी इस तरह के मैसेज डाले।

इस तरह हैक हुआ वाटस एप नंबर
जिन लोगों का वाटस एप नंबर हैक हुआ है, उन्होंने बताया कि उनके एक परिचित का फेसबुक मैसेंजर पर ब्राडकास्ट मैसेज आया, उन्होंने मैसेज को ​क्लिक किया, क्लिक करते ही उनका वाटस एप खुल गया, वाटस एप की स्क्रीन स्कैन हो गई और कुछ ही देर में वाटसएप वेब से वाटस एप दूसरी जगह खुल गया। इसके बाद उस नंबर से साइबर क्रिमनल्स ने मैसेज करना शुरू कर दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Timings changed in Basic Education Council schools of the state including Agra…#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समय बदला....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!