Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Wholesale and retail shops open time declared in Agra after May 10#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Wholesale and retail shops open time declared in Agra after May 10#agranews

293

आगरालीक्स…आगरा में 10 मई तक लॉकडाउन है, आगे के लिए डीएम ने अभी से जारी किए निर्देश..अब इस—इस टाइम के दौरान खुलेंगी थोक और फुटकर दुकानें.

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि आज जिलाधिकारी से बातचीत के दौरान शहर के खाद्यान्न सामग्री से संबंधित व्यापारियों ने भाग लिया. डीएम ने कहा कि सोमवार 10 मई से खाद्यान्न सामग्री की दुकानें खुलेंगी उनका समय इस प्रकार होगा।
1- फुटकर विक्रेता जो गली मोहल्ले और कालोनियों बस्तियों की परचून की दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी।
2- फुटकर परचून की दुकानों पर रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है।
3- होलसेल— सेमी होलसेल की दुकानें खाद्यान्न सामग्री की जैसे मोतीगंज रावतपाडा, दरेसी, गल्ला मंडी छता, बाजार आदि सोमवार से सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगी.
4- होलसेल सेमी होलसेल की लोडिंग अनलोडिंग के लिए सुबह 7 बजे से 10 बजे तक का समय है.
5- सभी फुटकर होलसेल के दुकानदार आवागमन के लिए अपने अपने ऐसोसिएशन से पहचान पत्र ऊपर आगरा व्यापार मंडल लिखकर नीचे अपनी ऐसोसिएशन का नाम लिखकर कर्मचारियो माल ढ़ोने वाले दलालों और संबधित लोगों को जारी करें. यह डीएम का के आदेश है इसलिए इसका दुरुपयोग ना हो ।
5- प्लास्टिक पैकेजिंग के विक्रेता या पैकेजिंग का काम करने वाले भी सुबह 10 बजे से सांय 6 बजे तक खोल सकेंगे।
6- जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि आगरा व्यापार मंडल अपने दुकानदारों से कह दे कि अगर किसी तरह की कालाबाजारी करने की कोई शिकायत मिली तो उनकी दुकान सील कर दिया जायेगा और उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करायी जायेगी साथ में फुटकर विक्रेताओ को रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है।
7- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बैठक में कहा कि बाजारों में दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर गोले बना दे भीड़ ना होने दे ग्राहको से वाटसअप पर आडर ले ले जब वो आये तो उनका सामान पैक मिलें। 10 मई को मोतीगंज और रावतपाडा दरेसी जहाँ खाधान सामग्री की दुकानें खुलेंगी वहां संबधित थाने की अतिरिक्त पुलिस की वयवस्था होंगी जहाँ भीड़ ना होने पायें।
8- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बैठक में कहा कि उनहोंने जहाँ दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है उन थानों को निर्देश दे दिया है कि वहां आने वाले का पहचान पत्र देखकर रोका ना जाये।
8- बैठक के अन्त में जिलाधिकारी ने कहा कि बिना मास्क के बिना वजह घरों से निकलने वालों को सख्ती से निपटा जायेंगा साथ में जो बाजार खुलेगे वहां सभी को डबल मास्क सोशल डिसटेंस का पालन करें हाथों को सैनेटाईज करें बाजारों व दुकानों पर अधिक भीड़ ना होने दे। बाकी अन्य कारोबार वालों के लिए 10 मई को जैसा भी होगा अवगत कराया जायेगा।
आगरा व्यापार मंडल
बैठक में शामिल अध्यक्ष टी एन अग्रवाल, उपाध्यक्ष रमन लाल गोयल. विशनू अग्रवाल. अतुल बंसल. संजीव अग्रवाल, राजेश सिंघल आदि पदाधिकारी गण उपस्थित हुए

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!