आगरालीक्स …आगरा के पॉश एरिया में पति अपनी प्रेमिका के साथ कमरे में रंगरेलिया मना रहा था, पत्नी गेस्ट हाउस में पहुंच गई, पति को चप्पलों से पीटा, पति की धुनाई की।
गुरुवार रात को महिला को जानकारी मिली के सुबह से घर से गायब हुआ पति अपने प्रेमिका के साथ कमला नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में है। महिला ने पहले 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस नहीं आई तो एसएसपी को फोन कर दिया और अपनी समस्या बताई, कुछ देर में ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गेस्ट हाउस का दरवाजा खटखटाया। कर्मचारी ने दरवाजा नहीं खोला।
सीढ़ी रख गेस्ट हाउस में कूंदी महिला,
गेस्ट हाउस का गेट न खुलने पर महिला एक सीढ़ी ले आई। उसे गेस्ट हाउस की दीवार के सहारे लगा दिया, महिला खुद सीढ़ी पर चढ़ गई। पहली मंजिल पर एक खिड़की का शीशा तोड़ दिया और अंदर कूद गई। पुलिस पीछे-पीछे पहुंची।महिला ने एक-एक कमरा खंगाला। उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ एक कमरे में मिल गया। वह हाथ जोड़ने लगा। पत्नी ने चप्पल उतारी पति के साथ ही प्रेमिका को धुना। पुलिस तीनों को थाने ले आई। थाने में हाथ जोड़ने पर पत्नी ने दोनों को माफ कर दिया। उसने कहा कि दोबारा ऐसा हुआ तो अच्छा नहीं होगा।
हो चुकी है पंचायत
न्यू आगरा क्षेत्र निवासी के शादी के बाद भी पड़ोस की एक महिला से संबंध हैं। छह माह पहले भी वह इसे लेकर घर से भाग गया था। चार माह इस संबंध में पंचायत हुई थी। पंचायत ने उसे हिदायत दी थी। उसने कहा था किअब पत्नी और बच्चों का ध्यान रखेगा। महिला से कोई संबंध नहीं रखेगा।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment