Monday , 20 April 2026
Home आगरा Will VIP and Celebrity visits be able to give a boost to Agra’s tourism industry…? Know what tourism businessmen say…#agranews
आगराटूरिज़्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Will VIP and Celebrity visits be able to give a boost to Agra’s tourism industry…? Know what tourism businessmen say…#agranews

153

आगरालीक्स….(11 October 2021 Agra News) क्या आगरा की टूरिज्म इंडस्ट्री को बूस्ट दे पाएगी वीआईपी और सेलिब्रिटी विजिट्स. वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है जानें क्या कहते हैं टूरिज्म कारोबारी….

एक अक्टूबर से पर्यटन सीजन शुरू
आगरा में एक अक्टूबर से पर्यटन सीजन शुरू हो गया है। ताजमहल पर लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या पर्यटन सीजन के पिछली साल की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है। हाल ही में कई सेलिब्रिटीज और वीआईपी भी ताजमहल सहित अन्य स्मारकों का दीदार कर चुके हैं. इनमें डेनमार्क की प्रधानमंत्री मैटे फ्रेडरिएकसन, साउथ के सुपरस्टार थाला अजिथ, बॉक्सर गीता फोगाटा शामिल हैं. महामारी का प्रकोप कम होने से बड़ी संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक आगरा का रुख कर सकते हैं। जल्द ही देश में विदेशी पर्यटकों का आना-जाना शुरू होगा। इसके अलावा देसी पर्यटकों के लिए आगरा से इस साल कई बड़े शहर हवाई सेवा से जुड़ गये हैं, इससे भी पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। आगरा के होटल एंड रेस्टोरेंट्स से जुड़े रमेश बाधवा का कहना है कि लगातार वीआईपी और सेलिब्रिटीज की विजिट्स आगरा में होने से पर्यटन इंडस्ट्री को काफी राहत मिली है । वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और इसके अलावा कुछ विदेशी टूरिस्ट्स भी ताजमहल देखने के लिए आ रहे हैं । ये बहुत अच्छा साइन है । जैसा कि सरकार का कहना है कि 15 नवंबर से विदेशी टूरिस्ट्स को वीजा जारी कर दिया जाएगा जिससे कि आगरा की टूरिज्म इंडस्ट्री को बल मिलेगा, अगर ऐसा होता है तो ये हमारे लिए बहुत अच्छी बात है ।

वीकएंड पर पहुंच रहे पर्यटक
पिछले साल कोरोना महामारी के कारण ताजमहल व अन्य ऐतिहासिक इमारतें लम्बे तक बंद रहीं। इस साल भी महामारी की दूसरी लहर के दौरान पर्यटन स्थल बंद रहे। दूसरी लहर का प्रकोप कम होने पर पर्यटन स्थल खुलने के बाद धीरे-धीरे आगरा आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। वीक एंड पर बड़ी संख्या में देसी पर्यटक आगरा का रुख करने लगे हैं। इस साल पर्यटन सीजन शुरू होने के दूसरे दिन ही रिकार्ड संख्या पर्यटकों ने ताजमहल का रुख किया। दो अक्टूबर को गांधी जयंती का अवकाश के साथ शनिवार होने के कारण 31 हजार सैलानियों ने ताजमहल का दीदार किया। 15 मार्च 2020 से ताजमहल बंद होने के बाद से पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पर्यटक ताजमहल देखने आगरा आए थे।

Image

कल 14538 पर्यटकों ने किया ताजमहल का दीदार
रविवार को ताजमहल पर अच्छी संख्या में पर्यटक ताजमहल पहुंच रहे हैं। रविवार को खासी संख्या में पर्यटकों के आने से पर्यटन कारोबारियों को इस बार उम्मीद जगी है कि लगभग दो साल से मंदा चल रहा उनका कारोबार इस बार रफ्तार पकड़ लेगा। बीते रविवार को हालांकि सुबह तीन घंटे के लिए डेनमार्क की प्रधानमंत्री के विजिट के कारण ताजमहल बंद था इसके बावजूद 14538 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। आगरा में एक अक्टूबर से फरवरी माह के अंत तक पांच माह के लिए पर्यटन सीजन रहता है। इस समयावधि में आगरा का मौसम देसी-विदेशी पर्यटकों के अनुरूप होता है। बारिश के सीजन के बाद ताजमहल की धवल काया चमक उठती है और पर्यटकों को अपनी ओर खासा आकर्षित करती है। यही वजह है कि पर्यटक बड़ी संख्या में आगरा आते हैं।

Image
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!