Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Woman accused Sister in Law for posting mobile number & Video on escort website in Agra #agranews
टॉप न्यूज़

Woman accused Sister in Law for posting mobile number & Video on escort website in Agra #agranews

138

आगरालीक्स.. आगरा में एक युवती के अश्लील फोटो और मोबाइल नंबर अश्लील वेबसाइट पर डाल दिए, फोन आने लगे, आरोप है कि युवती की भाभी ने ही फोटो और मोबाइल नंबर वेबसाइट पर डाले हैं। इस मामले में थाना सदर में छेडछाड और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के सदर क्षेत्र में युवती अपने मायके में रहती है, उसके पिता और भाई की मौत हो गई है। भाई की मौत के बाद भाभी भी साथ रह रही है। परिवार में युवती, उसकी मां और भाभी हैं। युवती और भाभी में आए दिन विवाद होता है।
वेबसाइट पर युवती का मोबाइल नंबर, एस्कार्ट के लिए आ रहे कॉल
छह मार्च से युवती के मोबाइल पर कॉल आने लगे। कॉल करने वाले युवती से उसके रेट पूछ रहे हैं, इससे वह तनाव में आ गई। कुछ लोगों ने उसे वीडियो कॉल भी कर दी। युवती के मोबाइल पर लगातार कॉल आने से वह परेशान हो गई। इसी दौरान उसके पास एक कॉल आया, युवती ने कॉल करने वाले युवक से पूछा कि नंबर कहां से मिला। उसने बताया कि युवती का मोबाइल नंबर एस्कार्ट प्रोवाइड कराने वाली वेबसाइट पर पडा है, उसके फोटो भी हैं।
युवती ने भाभी पर लगाए आरोप
युवती को शक है कि यह काम युवती की भाभी ने किया है। युवती के भाई की मौत होने के बाद उसकी भाभी बाहर जाने लगी है, इसका युवती ने विरोध किया तो विवाद होने लगा। विवाद बढता ही जा रहा है। युवती को शक है कि उसकी भाभी ने परेशान करने के लिए यह किया है।
पुलिस कर रही जांच
इस मामले में युवती की तहरीर पर थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चल जाएगा कि मोबाइल नंबर किसने डाला है और फोटो किसके द्वारा डाले गए हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी. एजेंसी गई दो बहनों को...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: District Magistrate arrived to inspect the ongoing census training in Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण को देखने पहुंचे जिलाधिकारी. 6 मई...

error: Content is protected !!