आगरालीक्स….(Agra News 9th November)आगरा में महिला कमरे में थी, रात में दामाद कमरे में आ गया और दुष्कर्म की कोशिश की, पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेजा।
हाथरस की रहने वाली सोशल वर्कर महिला ने आरोप लगाए हैं कि वह 14 अक्टूबर को आगरा में डॉक्टर को दिखाकर दवा लेने आई थी। उनकी बहन ताजगंज में रहती है, उन्होंने बहन के घर रुकने के लिए, बहन अपनी बेटी के साथ कोलकाता गई थी और बहन के घर पर दामाद था। डॉक्टर से दवा लेने के बाद शाम को वह बहन के घर पहुंच गईं।

दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
महिला सोशल वर्कर का आरोप है कि वह शाम को अपनी बहन के घर पहुंची, वहां पर बहन की बेटी का पति था। उन्होंने उसे खाना खिलाया, इसके बाद वह कमरे में सोने चला गया। आरोप है कि रात 3.30 बजे दामाद उनके कमरे में आ गए और दुष्कर्म की कोशिश की। इस मामले में महिला सोशल वर्कर की तहरीर पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कर आरोपी दामाद को जेल भेज दिया गया। महिला सोशल वर्कर की उम्र 50 साल है।
महिला ने पड़ोसी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
दीपावली पर पांच नवंबर को ताजगंज क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ की, विरोध करने में जान से मारने की धमकी दी, इस मामले में महिला की तहरीर पर पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।