आगरालीक्स… आगरा के एक बडे सर्जन पर महिला ने अप्रेंडिक्स का दर्द होने पर बच्चेदानी निकाल कर अपने साथ रखने का आरोप लगाया है, जिससे वह सर्जन के साथ रहने के बाद भी मां न बन सके। इस मामले में महिला ने पुलिस से शिकायत की, पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र को दे दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के एक बडे सर्जन के घर में एक महिला रह रही है, 20 साल पहले सर्जन की पत्नी एक्सीडेंट में घायल हो गईं थी, उनकी दैनिक कार्य कराने के लिए सर्जन ने एक महिला को घर पर रख लिया। महिला का आरोप है कि उसके पिता बीमार चल रहे थे, सर्जन उनके परिजनों को जानते थे। उन्होंने शादी करने का प्रस्ताव रखा, इसके बाद सर्जन शादी कर महिला को अपने घर ले आए। वे उसे दूसरी पत्नी की तरह रखने लगे और अपनी पहली पत्नी की देखभाल कराते थे।
अपेंडिक्स का दर्द होने पर निकाला गर्भाशय, जिससे ना बन के मां
महिला का आरोप है कि शादी के कुछ साल बाद अप्रेंडिक्स का दर्द हुआ, सर्जन अप्रेंडिक्स का दर्द बताते हुए आपरेशन कर बच्चेदानी निकाल ली। महिला भी यह समझ नहीं सका। महिला का आरोप है कि सर्जन ने साजिश के तहत बच्चेदानी निकाल दी, जिससे उनके साथ रहने के बाद भी वह मां नहीं बन सके और उनकी प्रोपर्टी में दूसरी पत्नी के बच्चे हिस्सा ना ले सकें।
बच्चे ना होने पर जांच कराने से खुला मामला
महिला का आरोप है कि कई साल तक सर्जन के साथ रहने के बाद भी वह मां नहीं बनी, इस पर उन्होंने दूसरी जगह जांच कराई, इसमें पता चला कि उनकी बच्चेदानी नहीं है, इसे आपरेशन कर निकाल दिया गया है।
थाने में की शिकायत, परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा मामला
इस मामले में महिला ने सर्जन पर अप्रेंडिक्स का दर्द होने पर साजिश के तहत बच्चेदानी निकालने का आरोप लगाया है। जिससे वह मां ना बन सके। इस मामले में सर्जन के खिलापफ पुलिस में शिकायत की, यह मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार काउंसलर ने सर्जन और उनके परिवार से संपर्क किया । परिवार ने शादी की बात से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि महिला को देखभाल के लिए रखा था। गंभीर रूप से बीमार होने पर गर्भाशय निकालना पड़ा था। इसकी उन्हें भी जानकारी थी।