आगरालीक्स…(22 June 2021 Agra News) आगरा में महिला के साथ गैंगरेप. पैदल आ रही थी महिला. स्कॉर्पियो सवारों ने दी लिफ्ट और ले गए सूनसान इलाके में.
पिनाहट का मामला
आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. महिला ने गैंगरेप का आरोप पूर्व प्रधान और अन्य लोगों पर लगाए हैं. महिला ने केस दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है जो कि फरार बताए जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला अपने अपने मायके से घर लौट रही थी. इस दौरान वह पिनाहट बाजार में कुछ काम से रुक गई. पति बच्चों को छोड़ने गांव चला गया. आरोप है कि पति के लेट होने पर महिला पैदल ही घर के लिए चलने लगी. इस दौरान पिनाहट से भदरौली मार्ग पर एक स्कॉर्पियो उसके पास आकर रुकी. महिला का आरोप है कि उसमें गांव के ही पूर्व प्रधान और प्रधान पति के साथ अन्य लोग थे. उन्होंने उसे गांव तक छोड़ने के लिए कहा. इस पर वह बैठ गई.
सूनसान पड़े नलकूप पर ले जाकर किया दुष्कर्म
महिला का आरोप है कि स्कॉर्पियो वो एक सूनसान पड़े नलकूप पर जाकर ले गए. यहां उनहोंने पहले उसके साथ छेड़खानी की और फिर बाद में नलकूप से उतारकर पेड़ के नीचे पूर्व प्रधान और उसके साथी ने जबरन सामूहिक दुष्कर्म किेया. महिला का आरोप है कि इसमें प्रधान पति, ड्राइवर व एक अन्य ने भी उनका साथ दिया. इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर वहां से भाग गए. महिला ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी अपने पति व परिजनों को दी. इस पर महिला के पति ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी. बाद में थाने पहुंची महिला और उसके पति ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधान अभिषेक त्यागी, विनोद त्यागी, वर्तमान प्रधान पति अमरकांत, रामकुमार, नंदी सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इधर पुलिस ने महिला का मेडिकल चेकअप कराने के लिए भेजा है. पुलिस आरोपियों ने को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है लेकिन आरोपी फरार बताए गए हैं. पुलिस पूरे मामले की जाच कर रही है.