आगरालीक्स…. आगरा में हाईवे पर एक के बाद एक तीन लोगों ने युवती के साथ आधी रात को गैंगरेप किया, बदहवास हालात में युवती को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। युवती का मेडिकल कराया जा रहा है।
आगरा में शनिवार देर रात एत्मादपुर के बुढ़िया का ताल के पास झाड़ियों में युवती बेहोशी की हालत में मिली, पुलिस ने युवती को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। युवती के होश में आने के बाद दिए बयान ने पुलिस के होश उडा दिए।
नशीला पदार्थ खिलाकर किया रेप
एसएन में युवती ने पुलिस को बताया कि वह बुलंदशहर के डिबाई की रहने वाली है। उसे गांव से दो लोग बाइक से उसे लेकर आए थे। रास्ते में उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। खेत में ले जा कर दोनों युवकों ने युवती के साथ रेप किया।
तीन लोगों ने किया रेप
युवती ने पुलिस को बताया कि दो लोगों ने रेप किया, इसके बाद तीसरा युवक भी आ गया, उसने भी रेप किया। रेप के बाद शनिवार देर रात फिर से झाड़ियों में फेंक कर भाग गए। तीनों आरोपियों में से केवल एक को जानती है। महिला ने पुलिस को आरोपी का का नाम भी बता दिया। ?इसके बाद एत्मादपुर पुलिस ने बुलंदशहर के डिबाई में पुलिस से संपर्क कर महिला के परिजनों को सूचना देने को कहा है। युवती की हालत बिगडी हुई है, उसका मेडिकल कराया जा रहा है।