आगरालीक्स…(30 May 2021 Agra) आगरा में नाले के अंदर बोरी में मिला युवती का शव. जीन्स टॉप पहने है युवती, हाथ पैर बंधे हुए. पुलिस मौके पर
झरना नाले में मिली लाश
आगरा में वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. लगातार हत्या की वारदातें सामने आ रही हैं. शनिवार रात को नौ साल के बच्चे की हत्या का मामला अभी पुलिस के लिए परेशानी ही बना हुआ था कि रविवार को पुलिस को एक और युवती की लाश मिली. बताया जाता है कि यमुना एक्सप्रेस वे के पास झरना नाले में एक बोरी के अंदर युवती का शव मिला है. युवती जीन्स टॉप पहने हुए हैं और उसके हाथ—पैर बंधे हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है. पुलिस ने शव को बोरी से बाहर निकाला है और उसकी जांच में जुट गई है.

4 दिन में 4 हत्याएं
बीते चार दिन में आगरा में चार हत्याओं के मामले सामने आ चुके हैं. 27 मई को जहां थाना सिकंदरा अंतर्गत बिचपुरी रोड पर जंगल में युवती का शव मिल चुका है, जिसकी अभी तक पहचान भी नहीं हो सकी है तो वहीं 28 मई को कालिंदी विहार में सरेशाम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में एक युवक को अरेस्ट भी कर लिया है. बीते रोज 29 मई को थाना न्यू आगरा अंतर्गत नगला बूढ़ी के जंगल में एक 9 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई है, पुलिस की टीम रात से ही हत्यारों की तलाश में थी कि आज सुबह झरना नाले में युवती का शव मिलने से एक बार फिर से सनसनी फैल गई है.