आगरालीक्स..आगरा में चार दिन के बेटे को अस्पताल में छोडकर मां और परिजन चले गए, अपनी मां के लिएि नवजात रोये जा रहा है, अस्पताल कर्मी उसे गोद में लेकर दुलार कर रहे हैं।
आगरा के लेडी लायल जिला महिला चिकित्सालय में गर्भवती भर्ती हुई, उसने 26 मार्च को बेटे को जन्म दिया। 30 मार्च को प्रसूता के साथ आए परिजन यह कहकर चले गए कि अभी कुछ देर में आते हैं और बेटे को ले जाएंगे।
30 मार्च के बाद बेटे को लेने कोई नहीं आया
30 मार्च को परिजन बच्चे की मां सहित अस्पताल से चले गए। इसके बाद नहीं आए। बच्चा रोने लगा तो कर्मचारियों की नजर पडी, उन्होंने बच्चे को चुप कराया। बच्चे की तबीयत बिगडने पर एसएन मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में भर्ती करा दिया। इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी गई, इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई।
रजिस्टर में लिखाए पते पर नहीं मिले परिजन
चाइल्ड लाइन की टीम को लेडी लायल प्रशासन ने प्रसव के दौरान रजिस्टर पर लिखाए गए पते की जानकारी दी, बोदला का पता लिखा हुआ था, टीम उस पते पर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
सीसीटीवी फुटेज से भी नहीं चला पता
टीम ने अस्पताल के सीसीटीवी पफुटेज देखे, इसमें परिजनों के चेहरे स्पष्ट नहीं है, इससे पता नहीं चल सका है।
शिशु ग्रह में बच्चा
परिजनों के न मिलने और बच्चे के ठीक हो जाने पर उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया, यहां से बेटे को शिशु ग्रह भेज दिया गया। अब वह शिशु ग्रह में है।