आगरालीक्स ….आगरा में विदेशियों को काल गर्लऔर ड्रग्स उपलब्ध कराने वाली सरगना महिला अरेस्ट, महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, विदेशियों को आगरा में उपलब्ध कराई जाती थी काल गर्ल, ड्रग्स भी उपलब्ध कराई जाती थी।
आगरा में 2020 में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट को पकड़ा था। सेक्स रैकेट में महिला सहित आठ लोग शामिल थे। ये आगरा में विदेशियों को युवतियां उपलब्ध कराते थे, युवतियों के साथ विदेशियों को ड्रग्स भी उपलब्ध कराई जाती थी। आगरा के होटलों में ठहरे विदेशियों को एस्कार्ट के रूम में कॉल गर्ल उपलब्ध कराई जाती थी।

20 हजार का इनाम था घोषित
पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़े जाने के बाद आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। मगर, सरगना रश्मि बुराड़ी पुलिस की पकड़ में नहीं आई थी, पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था लेकिन रश्मि हर बार अपनी जगह बदल देती थी, इससे पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी।
स्वाट टीम ने किया अरेस्ट
स्वाट टीम प्रभारी अब्दुल रहमान सिदृदीकी का कहना है कि विदेशियों को काल गर्ल और ड्रग्स उपलब्ध कराने वाली रश्मि बुराड़ी मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है, उसे गाजियाबाद से अरेस्ट किया गया है, रश्मि पर 20 हजार रुपये का इनाम है और 2020 में विदेशियों को काल गर्ल और ड्रग्स उपलब्ध कराने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।