आगरालीक्स…(5 August 2021 Agra News) आगरा में रिमझिम सावन के साथ महिलाएं मना रहीं तीज का पर्व. हरे परिधानों ओर सोलह श्रंगारों के साथ छा रहा तीज का रंग

आशियाना महिला समिति की ओर से देहली गेट स्थित होटल में हरियाली तीज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरंभ से सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें पौधारोपण करने का संकल्प लिया। इसके बाद रंगीलो सावन आयो रे…गीत के साथ तीज धमाल शुरू हुआ। सावन के गीत और नृत्य के साथ सदस्यों ने तीज का त्योहार मनाया। हाथों में मेहंदी और हरी-हरी चूड़ियां खनखायीं। इसके साथ ही कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए रुचिकर खेल भी खेले । जिसमें तीज विशेष तंबोला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष डा सरोज प्रशांत, सचिव मंजू मित्तल, बीना पोद्दार, अणिमा, सीमा, डा माया श्रीवास्तव, मनोज बल, प्रमिला चावला, इंदु, संगीता, डा अर्चना सिंह, कामिनी निगम, दयाल प्यारी, माया मित्तल आदि उपस्थित रहीं।

कल्याणम फाउंडेशन और स्टोनमेंन हेल्प फाउंडेशन की ओर से पौधारोपण कर तीजोत्सव मनाया गया। फाउंडेशन की सदस्यों ने जिला जेल में 150 पौधे रोपित किये। जिसमें जिसमें कटहल, अमरूद , आम,नीबू, करोंदे, जामुन ,बरगद ,नीम आदि छायादार एवं फलों के पौधों को रोपित किया । सदस्याओं का कहना था कि जो दूसरी लहर में हुआ है। वो कहीं न कहीं हरियाली को भी प्रभावित करता है। इसलिए अब तीजों पर विशेष छायादार वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है। जिसमें पीपल और बरगद प्रमुख हैं। इनसे 24 घंटे आक्सीजन मिलती है। जेल के अलावा अन्य जगहों को चिन्हित कर पौधे रोपित किये जाएंगे। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिमा भार्गव ,सचिव अलका भार्गव , रत्ना अस्थाना, भावना अस्थाना, अंशु भार्गव, रीटा बोस, निकिता व जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ज , जेलर राजेश सिंह ,जेलर हरवंश पाण्डे आदि उपस्थित रहे।

श्री ग्वारे वैश्य समाज की ओर से कमलानगर स्थित रेस्टोरेंट में तीजोत्सव मनाया। सबसे पहले नयी कार्यकारिणी के तहत चुने गये सदस्यो को शपथ दिलायी। जिसमें संध्या शाह को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके बाद शुरू हआ तीज धमाल हरे परिधानों में सजीं सदस्याओं ने मल्हारों से कार्यक्रम की शुरूआत की। जिसमें पिया की हूक उठाए री सखी बैरी सावन ऐसो आयो…, मायके में बावुल बुलाए तो सासुरे में सूनो रह जाए सरीखे मल्हारों को गाकर सदस्यों ने परंपरा को ताजा किया। इसके साथ ही अंताक्षरी, नृत्य प्रतियोगिताओं में खूब धमाल मचाया। इस अवसर पर जयश्री गुप्ता, राधा, रश्मि बांदिल, नेहा गुप्ता, सुधा, सोनल, नीता, अनीता, शारदा, लक्ष्मी, मनीषा, कमलेश आदि उपस्थित रहीं।