Friday , 1 May 2026
Home स्पोर्ट्स Women’s World Cup Final Live : India set a target of 299 runs
स्पोर्ट्स

Women’s World Cup Final Live : India set a target of 299 runs

256

आगरालीक्स…वुमेंस विश्व कप फाइनल: अफ्रीका का स्कोर 40 ओवर में 211/6..कप्तान वुलफार्ट का शतक. शैफाली—दीप्ति को दो—दो विकेट. भारत ने दिया है 299 रनों का लक्ष्य

मुंबई में खेले जा रहे ​वुमेंस विश्व कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 299 रन का लक्ष्य दिया है. लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका महिला टीम की ओपनर ने सधी शुरुआत दी. 40 ओवर में अफ्रीका टीम ने 6 विकेट खोकर 211 रन बना लिए है. शैफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा को दो—दो विकेट मिले हैं. अफ्रीकी कप्तान वुलफार्ट शतक बनाकर खेल रही हैं. भारतीय टीम को पहली सफलता रन आउट के रूप में मिली. तजमिन ब्रिट्स 23 रन बनाकर आउट हुई हैं.

विश्व कप फाइनल में भारत ने अफ्रीका को दिया 299 रन का लक्ष्य
महिला विश्व कप के फाइनल मैच में अफ्रीका टीम ने टॉस जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया. बारिश के कारण मैच डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुआ है. फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है जिसके कारण ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई है. टॉस दक्षिण अफ्रीका ने जीता और भारतीय महिलाओं को बैटिंग के लिए बुलाया. भारत की शुरुआत जबर्दस्त रही. भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने शतकीय साझेदारी की. भारत का पहला विकेट 17.4 ओवर में 104 पर ​स्मृति मंधाना के रूप में गिरा. मंधाना ने 45 रन बनाए. शैफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की लेकिन वो 87 रन पर आउट हो गईं. इसके बाद सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाने वाली जेमिमा भी 171 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठीं. जेमीमा ने 24 रन की पारी खेली. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 20 रन बनाए.

आगरा की दीप्ति शर्मा का अर्धशतक
आगरा की दीप्ति शर्मा ने इसके बाद एक छोर संभाले रखा और अर्धशतक पूरा किया. अमनजोत कौर 12 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद विकेट कीपर रिचा घोष ने तेज पारी खेली और 2 छक्के और 3 चौके की मदद से 24 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली. भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए. दीप्ति शर्मा पारी की आखिरी गेंद पर 58 रन बनाकर रन आउट हुईं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra Live News: Sports Wizard Cricket Club is honing the talents of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहा स्पोर्ट्स विजार्ड क्रिकेट...

स्पोर्ट्स

Fast bowler Lungi Ngidi injured while taking a catch during an IPL match; hospitalized

नई दिल्लीलीक्स….आईपीएल मैच में कैच लेने के दौरान सिर के बल गिरे...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: 80 Children Participated in a Competition in Agra on World Skating Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विश्व स्केटिंग दिवस पर 80 बच्चों ने कॉम्पटीशन में लिया...

स्पोर्ट्स

Good News: Agra’s Deepti Sharma Named Wisden Women’s Cricketer of the Year…#agranews

आगरालीक्स…विजडेन वुमेन क्रिकेटर आफ द ईयर चुनीं गईं आगरा की दीप्ति शर्मा....

error: Content is protected !!