आगरालीक्स… आगरा में हर रोज 200 टन प्लास्टिक कूड़ा निकल रहा है, यह घातक है। आज विश्व पृथ्वी दिवस है।
प्लास्टिक और पालीथिन लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है लेकिन यह घातक है। ऐसे में 2026 तक शहरों को प्लास्टिक मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अभियान का असर अभी तक दिखाई नहीं दे रहा है।
200 टन प्लास्टिक कूड़ा हर रोज
आगरा में ही हर रोज करीब 200 टन प्लास्टिक कूड़ा निकल रहा है, यह प्लास्टिक कूड़ा नालियों को चोक कर रहा है, जहां भी प्लास्टिक डाल दी जाती है वह खत्म नहीं होती है। इससे परेशानी होने लगी है।
प्रयास रहे असफल
प्लास्टिक के इस्तेमाल की रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर प्रयास भी किए गए, अभियान चलाया गया और जुर्माना भी लगाया गया। इसके बाद भी प्लास्टिक का इस्तेमाल कम नहीं हुआ है। अभी भी प्लास्टिक का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है।