New toll rates released for Agra-Lucknow, Purvanchal and Bundelkhand Expressway,
Worship of Yamuna in Kailash Mandir on Nirjala Ekadashi..#agranews
आगरालीक्स…(21 June 2021 Agra News) आगरा के प्राचीन कैलाश मंदिर पर निर्जला एकादशी पर किया यमुना जी का अभिषेक. कहा—यमुना को शुद्ध किए बिना गंगा शुद्ध नहीं हो सकती
भगवान शिव का भी जलाभिषेक
निर्जला एकादशी पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पतितपावनी का अभिषेक, पूजन, अर्चन तथा गुणगान किया। गंगा जी को अपनी जटाओं में थामने वाले भगवान शिव का भी जलाभिषेक प्राचीन कैलाश मंदिर पर किया गया. आगरा प्राचीन कैलाश मंदिर मां यमुना गंगा के श्री विग्रह का परंपरागत रूप से पंचोपचार पूजन व पंचामृत अभिषेक कर मां गंगा यमुना से सम्पूर्ण समाज को कोरोना-मुक्त करने की प्रार्थना की गयी. श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी संस्थापक अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने देश की सदानीरा नदियों में व्याप्त प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर चिंता व्यक्त करते भक्तों से आज के दिन सभी नदियों व जलस्रोतों को किसी भी प्रकार से प्रदूषित न करने व जल का अपव्यय न करने का संकल्प लेने का आह्वान किया.
यमुना शुद्धि पर दिया जोर
प्राचीन कैलाश मंदिर महंत गौरव गिरी ने यमुना शुद्धि पर जोर देते हुए कहा कि यमुना को शुद्ध किए बिना गंगा शुद्ध नहीं हो सकती. इस अवसर महंत गौरव गिरी,महंत दिलीप गिरी,डॉ मदन मोहन शर्मा,डॉ योगेश बिंदल,डॉ अलका बिंदल,सी०ए अंकुर विवेक शर्मा एडवोकेट,सागर गिरि,अमित सारस्वत,अनुज मिश्रा, विपुल शर्मा ने पूजा की और जयकारे लगाए.