Sunday , 23 February 2025
Home आगरा Yamuna Aarti held at ancient Kailash temple in Agra. Pledge to keep Yamuna clean…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Yamuna Aarti held at ancient Kailash temple in Agra. Pledge to keep Yamuna clean…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्राचीन कैलाश मंदिर पर हुई यमुना आरती..यमुना को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया. इन्हें दिया यमुना साधक सम्मान

आगरा में प्राचीन कैलाश मंदिर के घाट पर यमुना आरती हुई। महंत गौरव गिरि, डॉ मदन मोहन शर्मा ने संयुक्त रुप से मिलकर अतिथियों प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली,अशोक शर्मा, विशाल कुशवाह एडवोकेट, वंदना कुशवाह का स्वागत व अभिनन्दन कर “यमुना साधक सम्मान” से सम्मानित भी किया। सभी यमुना भक्तों ने मिलकर यमुना को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।आयोजक कैलाश मंदिर महंत गौरव गिरी ने बताया कि यह यमुना आरती प्रत्येक सोमवार शाम को कैलाश घाट पर आयोजित की जाती है,जिसमें शहर भर के यमुनाप्रेमियों को आमंत्रित कर यमुनाशुद्धिकरण के लिये प्रेरित किया जाता है एवं संकल्प भी करवाया जाता हैं।

यमुना आरती के पावन अवसर पर बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी संस्थापक अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने कहा कि अपनी वसुंधरा को बचाने के कई तरीके हैं, जिसे हम अकेले और सामूहिक रूप से अपनाकर धरती को बचाने में योगदान दे सकते हैं, लेकिन यह तभी संभव होगा जब पृथ्वी हरी-भरी तथा प्रदूषण से मुक्त रहे और उसे यह उपहार आप ही दे सकते हैं। बाजार जाते समय साथ में कपड़े का थैला या बॉस्केट ले जाएं।पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह से बंद कर दें।अगर समय रहते कोई उपाय नहीं किए तो समस्याएं विकराल रूप धारण कर लेंगी, इसलिए सभी को एकजुट होकर पृथ्वी को बचाने के उपाय करने होंगे।

इसमें प्रशासन,सामाजिक संगठन,स्कूल,कालेज सहित सभी को इसमें भागीदारी निभानी होगी यमुना आरती के अवसर पर मुख्य अतिथि नितिन कोहली प्रसपा नेता,सपा उत्तरी विधानसभा प्रत्याशी पंडित ज्ञानेंद्र गौतम,अशोक कुमार,पंकज गुप्ता,रवि शर्मा,संजय शर्मा,दीपक सारस्वत,अभिषेक गर्ग, राजू श्रीवास्तव, विपुल पंडित, विनय यादव, आलोक द्विवेदी, लालू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

आगरा

Taj Mahotsav 2024: Devotional songs of Radha Krishna and Holi of Braj on the Muktakashi stage of Sadar created an atmosphere…#agranews

आगरालीक्स…सदर के मुक्ताकाशीय मंच पर राधा कृष्ण की भक्ति गीतों और ब्रज...

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha happening in Balkeshwar Mahadev Temple of Agra…crowd of devotees gathered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में हो रही श्रीराम कथा…भक्तों की उमड़ी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra Nagar Nigam will collect 55 lakh tax from JP Hotel of Agra. Sent bill for tax of helipad and training center…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जेपी होटल से 55 लाख टैक्स वसूलेगा नगर निगम. हेलीपैड...

टॉप न्यूज़

Agra News: Inauguration of two-day regional fruit, vegetable and flower exhibition 2025 in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में संडे को परिवार के साथ यहां घूमने जा सकते हैं....

error: Content is protected !!