आगरालीक्स… आगरा में कुछ महीने पहले लबालब हुई यमुना सूख गई है, न्यूनतम स्तर पर जलस्तर पहुंच गया है, इससे पानी की सप्लाई ठप हो सकती है।
आगरा में जीवनी मंडी पर जलस्तर 480.6 फीट पर है, यह न्यूनतम जलस्तर है। ओखला और गोकुल बैराज से पानी कम छोड़ने के कारण यमुना नदी में जलस्तर कम होता जा रहा है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि यमुना जल न्यूनतम स्तर पर है, इससे पंपिंग पूरी क्षमता से नहीं हो पा रही है और निचले स्तर के कारण प्रदूषण की मात्रा भी ज्यादा है, जिससे शोधन में ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं।
पानी की आपूर्ति में परेशानी
यमुना का जलस्तर 480 फीट तक पहुंचने पर पंपिंग करने में दिक्कत आने लगेगी। प्रदूषण बढ़ने के कारण पानी का रंग भी पीला चल रहा है। क्लोरीन की मात्रा ज्यादा होने के कारण घरों तक गंध पहुंच रही है। जीवनी मंडी वाटर वर्क्स के पंप से लिए जा रहे पानी के शोधन में 38 पीपीएम क्लोरीन और 85 पीपीएम एलम मिलानी पड़ रही है। आधा घंटे की जगह क्लोरीन के लिए ढाई घंटे का समय लिया जा रहा है, पानी साफ हो सके।