नईदिल्लीलीक्स(26 July 2021)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देेते हुए रो पड़े, बोले हमेशा दी है अग्निपरीक्षा। अब कर्नाटक की राजनीति में भारी उथलपुथल..।
इस्तीफा देते हुए रो पड़े सीएम
बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के साथ ही कर्नाटक में राजनैतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आज से दो वर्ष पूर्व ही राज्य में भाजपा की सरकार गठित हुई थी। अब सबकी निगाह इस ओर है कि भाजपा राज्य में किसको सरकार की बागडोर सौंपती है। इस्तीफा देते हुए रोते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि वह हर बार की तरह अग्नि परीक्षा से गुजरे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कर्नाटक की जनता के लिए काफी काम करना है। हम सभी को मेहनत के साथ काम करना चाहिए।
आज ही दो वर्ष पूरे और आज ही इस्तीफा
कर्नाटक मेें आज जगह—जगह सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर जश्न मनाया जा रहा है। खुद येदियुरप्पा भी कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से हटने की तभी से संभावना जताई जा रही थी, जब वह दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे।
कांग्रेस—जेडीएस की सरकार एक साल चली थी
ज्ञातव्य है कि 2018 के विधानसभा चुनावों के बाद कर्नाटक में कांग्रेस—जेडीएस की सरकार बनी थी। लेकिन यह सरकार एक साल ही चल पाई। इसके बाद भाजपा ने येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार गठित कर ली थी।