Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Young IAS Prashant Nagar took charge of SDM Sadar in Mathura
टॉप न्यूज़

Young IAS Prashant Nagar took charge of SDM Sadar in Mathura

683

मथुरालीक्स…(21 July 2021 Mathura) मथुरा में युवा आईएएस प्रशांत नागर ने संभाला एसडीएम सदर का कार्यभार. बोले—-आवेदक को किसी भी प्रमाण पत्र के लिए नही होना पड़ेगा परेशान

2019 बैच के हैं युवा आईएएस
2019 बैच के युवा आईएएस अधिकारी प्रशांत नागर ने जनपद मथुरा में सदर तहसील के उपजिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। युवा आईएएस नागर अयोध्या से स्थानांतरित होकर मथुरा आए हैं। युवा आईएएस नागर ने एसडीएम सदर का पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि श्री राम जी की नगरी के बाद मुझे श्री कृष्ण जी की नगरी में सेवा करने का अवसर मिला है। इसे में पूरी ही ईमानदारी के साथ निर्वाह करूँगा। मुझे इस नगरी में आकर बड़ी खुशी का अनुभव हो रहा है।

फरीदाबाद के हैं रहने वाले
बता दें कि 2009 बैच के युवा आईएएस प्रशांत नागर मथुरा के ही समीपवर्ती राज्य हरियाणा फरीदाबाद के मूल निवासी है। नवनियुक्त एसडीएम सदर बने प्रशांत नागर का मानना है कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि गरीब पिछड़े दलित सभी अल्प आय वर्ग के लोगों की जमीनी समस्याओं का तत्काल निदान कराया जाए ताकि उनको सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता वाले कार्य पर उनका पूरा फोकस रहेगा। खासकर जाति,आय,निवास प्रमाण पत्रों की जांच में सुगमता लाई जाएगी ताकि लोगों को आसानी से अपने प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सके। इसके अलावा जमीनी मामलों में भी पीड़ित को शीघ्रता से न्याय मिल सके उसके लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।

दहेज रहित किया था विवाह
युवा आईएएस प्रशांत नगर देश के मीडिया की सुर्खियों में उस समय आये थे जब उन्होंने दिल्ली निवासी डा. मनीषा भंडारी से 20 जून 21 को मात्र 101 रुपये के शगुन के साथ दहेज रहित विवाह किया था। उनकी इस साहसिक पहल की सर्वत्र सराहना हुई थी। उनका मानना है कि है कि समाज से दहेज रूपी दानव की समाप्ति के लिए सभी को अपना आदर्श रूप प्रस्तुत करना चाहिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!