Wednesday , 16 September 2026
Home बिगलीक्स Youth post bad words for RSS Chief Mohan Bhagwat on social media in Agra
बिगलीक्स

Youth post bad words for RSS Chief Mohan Bhagwat on social media in Agra

253

आगरालीक्स …आगरा में आरएसएस चीफ मोहन भागवत प्रवास कर रहे हैं, उनके साथ एक भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया, इस पर एक युवा ने अपशब्द लिख दिए, मामला गर्माने पर युवक ने मांफी मांग ली। इससे पहले सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट को लेकर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवक को खुली चुनौती दी, मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी गई।
आरएसएस चीफ मोहन भागवत आगरा में हैं, उनके साथ एक बैनर भाजपा नेता ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट किया। इस पर कमेंट आने लग गए, एक युवक ने भी कमेंट किया, इसमें भाजपा नेता को कोसते हुए आरएसएस चीफ मोहन भागवत के लिए अपशब्द लिख दिए, इस पर एक के बाद एक कमेंट आने लगे और माहौल गर्मा गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए किया कमेंट
युवक के कमेंट के बाद खुद प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने उस पर कमेंट किया, इसमें उन्होंने लिखा कि जिला भाजपा इस पर एफआईआर करे, कुछ ही देर में भाजपा आगरा के कार्यकर्ता जुट गए, आक्रोशित कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचने लगे।
बडे नेता नहीं पहुंचे, सीओ को दी तहरीर
भाजपा के नेता कलक्ट्रेट पहुंच गया, लेकिन पदाधिकारी नहीं आए, इस पर उन्होंने सीओ को मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इसे लेकर भाजपा नेताओं में आक्रोश था। इस मामले पर मीडियो से सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा, किसी को भी अभद्र भाषा का इस्तमाल करने का अधिकार नही। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कहा, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर गिरफ्तारी की मांग की जाएगी।
मांगी माफी
इस मामले पर फेसबुक पर लगातार कमेंट आने लगे, भाजपा नेताओं ने भी कमेंट किए, मामला गर्माने पर
युवक ने एक फेसबुक पोस्ट पर माफी मांग ली, इसमें लिखा कि मैं आप सभी से माफी मांगता हूं, जो मुझसे गलती हुई है अब कभी नहीं होगी।

सोशल साइट पर ना करें गलत कमेंट, जाएंगे जेल
सोशल साइटस पर सोच समझकर शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए, आईटी विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह के केस में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा सकता है। इस तरह के तमाम केस हो चुके हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rajasthan Mandapam may proposed on Jaipur state property in Agra, Plot sale @ 40

आगरालीक्स… आगरा में जयपुर रिसायत की जमीन को राजस्थान मंडपम बनाने के...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Few spells of rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में अचानक से मौसम बदल रहा है। जानें आज कैसा...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 16th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 16 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ रेंट एग्रीमेंट पर...

बिगलीक्स

Mathura News: Multi-crore jewelry showroom theft in Mathura solved within 36 hours; four arrested, including the main thief…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा में ज्वैलरी शोरूम से 12 करोड़ के गहने चोरी. इनमें 7...

error: Content is protected !!