अलीगढ़लीक्स.. अलीगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर नतीजे घोषित.
अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह 30 वोटों से जीतीं, 38 वोट मिले, सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी अर्चना यादव को मिले 08 वोट। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया की समधन हैं विजेता प्रत्याशी विजय सिंह। वहीं, अर्चना यादव बंदायू के पूर्व सांसद व अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव की बहन हैं।
एटा में सपा की जीत
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा की रेखा यादव की जीत। रेखा यादव को 24 भाजपा की विनीता यादव को 4 वोट मिले, 2 वोट निरस्त। रेखा यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की पत्नी हैं