Wednesday , 12 March 2025
Home agraleaks 'अमृत' लेकर घर लौटे श्रद्धालु
agraleaks

'अमृत' लेकर घर लौटे श्रद्धालु

बंधवा से नीचे उतर रहे श्रद्धालुओं के एक दल पर सहसा नजरें ठिठक गईं। आठ सदस्यीय दल के प्रत्येक सदस्य के हाथों में एक नहीं बल्कि पांच-पांच डिब्बे गंगा जल। पूछने पर दल के सदस्य राम जतन बताते हैं कि इसको पूरे गांव में बांटा जाएगा। इतनी दूर से आए हैं। लोगों के लिए संगम तट से ‘अमृत’ लेकर जाना ही होगा।

मौनी अमावस्या पर्व पर संगम पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा था। लोगों में डुबकी को लेकर जितनी श्रद्धा थी, उससे ज्यादा उत्साह गंगाजल को अपने बर्तन में समेटने का दिखा। गंगा जल को ले जाने के लिए हर भक्त आतुर दिखा। परेड मैदान पर भोजन कर रहे एक कुनबे के पास भी गंगाजल की अधिकता ध्यान खींचती है। बातचीत के दौरान कुनबे के एक सदस्य रमाकांत बताते हैं कि वह पांचवीं बार माघ मेले में आए हैं। हर साल वह मौनी अमावस्या पर गंगा में डुबकी लगाते हैं। साथ में यहां से गंगाजल ले जाते हैं जो पूरे साल पूजन अर्चन में काम आता है। इस बार उनके साथ गांव के ही बुद्ध प्रकाश, अशोक वर्मा, चंद्रशेखर भारतीय, आरडी सिंह, शशिभूषण आदि भी आए हैं। सभी अपने परिजनों के लिए गंगाजल लेकर जा रहे हैं। कहते हैं कि इसी बहाने परिजन भी पुण्य के भागी बन जाएंगे।

सिंहरौली से आए राम मिलन अपने साथ दस लीटर गंगा जल ले गए। पूछने पर बताते हैं कि गंगा मैया ने बड़े अच्छे से स्नान कराया है। गंगा जल को याद के रूप में ले जा रहा हूं। इस जल से अपने पूरे परिवार को पुण्य में शामिल करूंगा।

viagra genericbuy viagraviagra genericbuy viagracheap generic viagra 50mgviagra online

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Video : Bhartiya Janta Yuva Morcha workers stop on ADA gate #Agra News

आगरालीक्स ..वीडियो देखें,.. आगरा में एडीए के निर्माणों को सील करने गर्माया...

agraleaks

CBSE 10th Board exam in two times in year, Date declare#Cbse

आगरालीक्स…CBSE Exam : नये सत्र से सीबीएसई 10वीं बोर्ड के एग्जाम साल...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News : Chhaava star Vicky Kaushal in Agra for Chatrapati Shivaji Maharaj Jayanti at Agra Fort on 19th February 2025#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में कल विक्की कौशल आ रहे हैं, आगरा...

agraleaks

Delhi Election Result: BJP lead in Delhi

नईदिल्लीलीक्स…. दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान में भाजपा आगे, आप दे...

error: Content is protected !!