Thursday , 12 February 2026
Home agraleaks Agra News : Chhaava star Vicky Kaushal in Agra for Chatrapati Shivaji Maharaj Jayanti at Agra Fort on 19th February 2025#Agra
agraleaksबिगलीक्स

Agra News : Chhaava star Vicky Kaushal in Agra for Chatrapati Shivaji Maharaj Jayanti at Agra Fort on 19th February 2025#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में कल विक्की कौशल आ रहे हैं, आगरा किला में शाम छह से रात 10 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती समारोह में शामिल होंगे। पूरा कार्यक्रम देखें। ( Agra News : Chhaava star Vicky Kaushal in Agra for Chatrapati Shivaji Maharaj Jayanti at Agra Fort on 19th February 2025#Agra)


आगरा किला में लगातार तीसरे साल धूमधाम से मनाई जाएगी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है। 19 फरवरी को आगरा किला के जांहगीरी महल के सामने कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को होटल समोवर में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में आयोजित प्रेसवार्ता में अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान, महाराष्ट्र के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस,उत्तरप्रदेशके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,महाराष्ट्रके उपमुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे, छावा मूवी में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आए अभिनेता विक्की कौशल भी शामिल होंगे। भारतवर्ष के आदर्श, लोकहितकारी महान राजा, अतुलनीय धैर्यशाली योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को शाम 6 बजे से पिछले वर्ष की तरह धूमधाम से आगरा किले में मनाई जाएगी।
औरंगजेब की कैद से दहाड़ते हुए निकले थे छत्रपति शिवाजी महाराज
आगरा मे छत्रपति शिवाजी महाराजने अस्मिता और स्वाभिमान का प्रदर्शन औरंगजेब के दरबार में किया, उसी आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती होगी।
छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन में आगरा से औरंगजेब के कैद से बचकर निकलना एक महत्वपूर्ण अध्याय है। शिवाजी महाराज का स्वाभिमान, अतुल्य साहस, युद्ध निपुणता इस सब की यह मिसाल है।

यह होंगे कार्यक्रम
शाम 6:00 बजे स्वागत गीत गायन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, उसके बाद अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल अतिथियों का स्वागत करेंगे और दीप प्रज्वलन होगाI उसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज का पवाड़ा सादर होगा। उसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य ‘पालना’ गीत सादर होगा। महाराष्ट्र सरकारका राज्य गीत ‘गर्जा महाराष्ट्र माझा’ का प्रस्तुतीकरणभी होगा। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवनके महत्वपूर्ण प्रसंगोका नाट्यरुपांतरण और ‘अफझलखान वध’ इस समारोह का आकर्षण होगा।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

बिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Budget 2026 : Expectation of Agra

लखनऊलीक्स ….UP News: यूपी का बजट आज सुबह 11 बजे से पेश...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026 : Neeraj Shridhar, Madhubanti Bagchi, Madhvas band & other artist perform

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ताजमहोत्सव में आज की रात मजा हुस्न...

error: Content is protected !!