Friday , 1 May 2026
Home संपादकीय किसान मजबूर हैं कमजोर मत बनाइए
संपादकीय

किसान मजबूर हैं कमजोर मत बनाइए

145

yogendra
आगरालीक्स…..किसान मजबूर हैं कमजोर मत बनाइए, मित्रो हजारों लोगों की मौजूदगी में पेड पर चढकर यह कहना कि अब मौत ही मेरी जिंदगी है, गजेंद्र का यह कहना सामान्य नहीं है। यह सोशल सुसाइड है जो एक समाज को ही खत्म कर देता है। उन गांवों की तरफ नजर घुमाइए जहां सडकें नहीं है बिजली और पानी का बंदोबस्त भी नहीं। तपती दोपहरी में किसान दिन रात एक कर, कर्ज लेकर तो अपनी पत्नी के गहने गिरवी रखकर गेहूं की बालियों में सपनों की दुनिया देखता है। अब वह बर्बाद हो चुका है। मीडिया में खबरें आती हैं कि आज 30 किसानों की मौत तो आज 35 किसान मर गए। किसी ने सुसाइड की तो कोई सदमे में चला गया। मगर ऐसी खबर नहीं आती जिससे ​उम्मीद जग सके कि हताश होने की जरूरत नहीं है अभी उम्मीद बची है। वह चाहता है कि उसके कंधे पर हाथ रखकर कोई कहे कि फसल में जो नुकसान हुआ है उसका पैसा सरकार देगी। या गांव के साहूकार लोग कहें कि फसल बर्बाद हो गई तो कोई बात नहीं ब्याज माफ और कर्जा अगले साल दे देना, इस पफसल से जो भी आमदनी हो अपनी बेटी की शादी करो और घर चलाओ। रिश्तेदार कहें कि पैसे की जरूरत हो तो संकोच नहीं करना बता देना। जबकि हो इसका उल्टा रहा है। सरकार के नुमाइंदे आते हैं और कहतें हैं कि तुम्हारी पफसल तो कम बर्बाद हुई है या खेत तो तुम्हारे नाम नहीं है, मुआवजा नहीं मिल सकता। जिससे कर्ज लिया है वह कहता है कि खलियान से फसल नहीं उठाना इसे हम ले जाएंगे। रिश्तेदारों ने तो पहले ही मुंह पफेर लिया है वे कह रहें हैं कि पैसे की बात मत करना। अब आप बताओ किसान आत्महत्या नहीं करे तो क्या करे। इसे ही सोशल सुसाइड कहते हैं जो घातक होती है और एक समाज को ही खत्म कर देती है, क्या हम संवेदनशील हो चुके हैं। इन किसानों को जिनकी मेहनत से हमें खाने के लिए अन्न मिलता है, उनकी मदद नहीं की जा सकती है।
संपादक
योगेंद्र दुबे,
agraleaks@gmail.com
9457815034
( https://agraleaks.com/,आगरा, अलीगढ मंडल का न्यूज पोर्टल, पर्दा उठाती खबर, जुडे रहने क लिए लाइक और शेयर करें)

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

संपादकीय

Red beacon ban

आगरालीक्स… नमस्कार मित्रो, सोशल मीडिया के दौर में चंद मिनट में सोच...

संपादकीय

UP election 2017: Donkey endorse in Politics

आगरालीक्स ..नमस्कार मित्रो गधा, घोड़े की प्रजाति की एक उपजाति ‘एसिनस वर्ग’ का...

संपादकीय

Agraleaks.com: Cast your vote for better tomorrow

नमस्कार मित्रो आगरालीक्स ……..विचारधारा बदलने में सालों लगते हैं, इसके बाद भी...

error: Content is protected !!